Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाराष्ट्र में एनआईए की 44 जगहों पर छापेमारी, 15 संदिग्ध हिरासत में
    देश

    महाराष्ट्र में एनआईए की 44 जगहों पर छापेमारी, 15 संदिग्ध हिरासत में

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की टीम ने शनिवार को तड़के महाराष्ट्र में 44 जगहों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने इन सबके पास से मोबाइल फोन और लैपटाप सहित कुछ अन्य सामान बरामद किए हैं। हालांंकि अभी तक एनआईए की ओर से इस संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

    सूत्रों के अनुसार एनआईए को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर आज तड़के एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से महाराष्ट्र के पुणे में 1, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 1 और भयंदर में 1, मुंबई में एक, इस तरह 44 जगहों पर पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि पुणे में संदिग्ध शोएब अली शेख और अनवर अली शेख के घर पर छापेमारी के दौरान लैपटाप, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। यहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी तरह ठाणे के भिवंडी स्थित पडघा बोरीवली में भी एनआईए की टीम ने छापेमारी करते हुए दस लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जाएगी और बाद में जरूरत पड़ने पर इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एनआईए की टीम ने मुंबई के अंधेरी कार्गो इलाके में भी आज छापा डाला है। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय रखी गई है।

    जानकारी के अनुसार पुणे और भिवंडी में एनआईए की टीम ने इससे पहले आईएसआईएस माड्यूल से जुड़े संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उस समय पता चला था कि इन सभी को विदेश से भारतवर्ष में आतंकी गतिविधियों को फैलाने का निर्देश मिला था। इन सभी से गहन छानबीन के बाद एनआईए को पता चला था कि पकड़े गए सभी को बम विस्फोट और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी और इन्हें विदेश से पैसे मिलते थे। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम को आज संदिग्धों के पास से बम बनाने से संबंधित कागज-पत्र भी मिले हैं। फिलहाल इस मामले की गहन छानबीन अभी भी जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई
    Next Article आइटी रेड : धीरज साहू=300 करोड़+गिनती जारी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

      October 14, 2025

      इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबर : भारत के मिसाइल मैन और 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती

      October 14, 2025

      नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मप्र के रतलाम में मिला दुर्लभ जीव पैंगोलिन, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
      • इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबर : भारत के मिसाइल मैन और 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती
      • मेक्सिको में बरसात से तबाही, 64 नागरिकों की मौत, 65 लापता
      • नेपाल में संसद विघटन और अंतरिम सरकार गठन को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
      • हमास ने इजराइल को सौंपा नेपाली छात्र विपिन जोशी का शव, पोस्टमार्टम के बाद स्वदेश लाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version