Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस ने देश में घोटाले का नया कीर्तिमान बनाया है: हाजरा
    झारखंड

    कांग्रेस ने देश में घोटाले का नया कीर्तिमान बनाया है: हाजरा

    Pramod SinghBy Pramod SinghDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -धीरज साहू के ठिकाने से बरामद 300 करोड़ मामले में भाजपा ने हेमंत सरकार से मांगा इस्तीफा
    रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आइटी रेड के दौरान बरामद 300 करोड़ नकद मामले में भाजपा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के इस्तीफे की मांग की। जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जमुआ विधायक केदार हाजरा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने धीरज साहू और कांग्रेस पर हमला बोला। इस दौरान नेताओं ने कहा कि रविवार को स्थानीय भाजपा इकाई शहर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेगी, जिसमें हजारों की संख्या भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही देश में घोटाला का रहा है। कांग्रेस को जब जब मौका मिला, तब इसने देश में घोटाले का नया कीर्तिमान बनाया है। केदार हाजरा ने कहा कि राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद तीन सौ करोड़ नकद इसकी बानगी है, अभी आइटी की कारवाई जारी है, तो तय है कि और नकदी मिले। लेकिन हैरानी की बात है कि सीएम हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस के सारे नेताओं के साथ नये गठबंधन के नेता भी धीरज साहू के मामले में मुंह बंद किये हुए हैं।
    जमुआ विधायक ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ही 725 करोड़ का घोटाला हुआ और इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों जमानत पर हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस जिसे अपना सहयोगी बनाती है, उसे भी भ्रष्टाचारी बना देती है। हेमंत सरकार को तो तुरंत धीरज साहू मामले में इस्तीफा देना चाहिए।
    भाजपा नेता सुरेश साहू ने कहा कि हेमंत सरकार की गरीबों वाली सरकार होने के दावे का सच सामने आया है। क्योंकि हर रोज धनबाद, गिरिडीह से करोड़ों रुपये हेमंत सरकार के पास जा रहे हैं। सरकार के गिरिडीह के नुमाइंदे ही हेमंत सोरेन के पास करोड़ों रुपये हर माह भेजते हैं। ऐसे में हेमंत सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। प्रेसवार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, किसान मोर्चा के दिलीप बर्मा, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार समेत कई नेता शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस के कैश कांड पर भाजपा हमलावर, धीरज साहू को बताया राहुल गांधी का करीबी
    Next Article हिन्दू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण की मांग को लेकर झारखंड से दिल्ली तक अजय दास करेंगे पद यात्रा
    Pramod Singh

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version