Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गडकरी को खाना खिलाने की मिली सजा मकान मालिक ने दलित को घर से निकाला
    Top Story

    गडकरी को खाना खिलाने की मिली सजा मकान मालिक ने दलित को घर से निकाला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खाना खिलाना भाजपा के दलित कार्यकर्ता भगत बाल्मिकी को महंगा पड़ गया। मकान मालिक ने उसे एक ही झटके में बिना अल्टीमेटम दिये घर से निकाल दिया। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता भगत बाल्मिकी के यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर पार्टी के एक कार्यक्रम के तहत 8 जून को भोजन किया था। अभी महीना पूरा भी हुआ नहीं था कि मकान मालिक ने भगत बाल्मिकी से मकान खाली करवा दिया।

    चार साल से जनता फ्लैट में रह रहे थे भगत
    दरअसल, पिछले महीने की आठ तारीख को गडकरी ने हरमू के पटेल चौक स्थित जनता फ्लैट में जाकर भगत बाल्मिकी के घर भोजन किया था। बाल्मिकी जनता हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट नंबर 29/1 में पिछले चार साल से रह रहे थे। जबसे गडकरी उसके यहां भोजन कर गये, तब से ही मकान मालिक ने उन पर घर खाली करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। यहां तक की मकान मालिक उनकी अनुपस्थिति में भी घर में आकर दबाव देने लगा। उसके दबाव के कारण उन्हें बीते बुधवार को घर खाली करना पड़ा।

    मकान मालिक ने बनाया बहाना
    वहीं इस मामले में जब मकान मालिक से बात की गयी, तो उसने कहा कि भगत बाल्मिकी पिछले चार साल से उनके फ्लैट में रह रहे थे। उन्हें मकान की मरम्मत करानी थी, इसलिए ऐसा करना पड़ा। आस-पड़ोस वालों ने बताया कि गडकरी के दौरे के बाद से मकान मालिक काफी संशय में था। हैरत की बात यह है कि गडकरी के साथ राज्य के शहरी विकास मंत्री सीपी सिंह, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और कई लोग बाल्मिकी के घर गये थे, लेकिन किसी ने भी भोजन करने के बाद से सुधि नहीं ली।

    हर रोज बनाया जा रहा था दबाव
    भगत बाल्मिकी ने कहा कि मकान मालिक हर रोज घर में आ धमकता था और उनके परिवार वालों पर घर खाली करने का दबाव बनाता था। मकान मालिक कभी 2 घंटे में तो कभी 3 घंटे में मकान खाली करने का अल्टीमेटम देता था। उन्होंने कहा कि जब वे शाम में काम से वापस घर लौटते थे, तब पूरे परिवार का चेहरा उतरा होता था। बार-बार के दबाव से परेशान होकर आखिर उन्होंने घर खाली करने का फैसला लिया और घर का सारा सामान पैक कर लिया। जब सामान पैक कर रहे थे, उस वक्त तक ये तय नहीं था कि कहां आशियाना बनायेंगे। आसपास के लोगों ने मुहल्ले में ही खाली पड़े जर्जर सरकारी जनता फ्लैट में उन्हें शिफ्ट कराया। भगत बाल्मिकी ने कहा कि 1-2 महीने तक इसी घर में गुजारेंगे और बरसात के बाद नया मकान ढूंढ़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैदियों के बच्चों का नामांकन करने का सीएस ने दिया निर्देश
    Next Article ‘मोदी-मोदी’ चिल्लानेवाले लोग पीएम के पतन का कारण बनेंगे: शिवसेना
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

    May 10, 2025

    मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

    May 10, 2025

    मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद

    May 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
    • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
    • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
    • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
    • मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version