Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में 47 लोगों की समस्या सुनी, अधिकारियों को समुचित कार्रवाई का दिया निर्देश
    बिहार

    मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में 47 लोगों की समस्या सुनी, अधिकारियों को समुचित कार्रवाई का दिया निर्देश

    adminBy adminDecember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 47 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुंगेर जिला से आए अभिषेक कौशिक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में मेरे पिताजी कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु हो गई है। अनुकंपा के आधार पर की जाने वाली नियुक्ति में विलंब हो रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है, कृपया कर इसका समाधान निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    कैमूर जिला के मोहनिया प्रखंड से आए हुए एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि अर्रा गांव के सरकारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में स्थानीय निवासियों द्वारा गंदा पानी बहाया जाता है जिससे स्कूल में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और पठन-पाठन कार्य में असुविधा होती है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    मुजफ्फरपुर जिला से आयी देवयानी भारती ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं वर्ष 2019 में स्नातक पास कर चुकी हैं लेकिन अभी तक मुझे मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना का लाभ नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्य करने का निर्देश दिया। बक्सर जिला के ब्रह्मपुर से आए हुए उदय कुमार उज्जैन ने सरकारी विद्यालय परिसर की जमीन का असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण करने की मुख्यमंत्री से शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    जहानाबाद जिला के मखदुमपुर से आयी हुए मंजू देवी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके ससुर की मृत्यु कोरोना से हो गई थी लेकिन अब तक सहायता राशि नहीं मिली है, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    मधेपुरा जिला से आए हुए पिंटू कुमार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि ग्वालपाड़ा प्रखंड के सुखासन पंचायत में सुरसा नदी द्वारा बरसात के दिनों में पानी का बहाव बढ़ने के कारण भीषण कटाव की स्थिति उत्पन्न होती है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधात्मक कार्य कराने की कृपा करें। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    समस्तीपुर जिले से आए हुए मो कलमुद्दीन ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं दिव्यांग हूं, मुझे बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए, ताकि मुझे आवागमन में सहूलियत हो। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    गया जिले से आए हुए मदन सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे गांव बड़की परासिया की आबादी 1200 से अधिक है, वहां प्राथमिक विद्यालय नहीं है। अतः मेरे गांव में विद्यालय का निर्माण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी से अमर बाउरी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2024 में झारखंड में भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार कामयाबी का जताया भरोसा
    Next Article पीकेएल : यूपी योद्धा को बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का भरोसा
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन

      May 13, 2025

      मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का किया शिलान्यास

      May 13, 2025

      सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह का जलवा बरकरार

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      • मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन
      • ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित
      • सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version