Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»राष्ट्रीय नाट्य समारोह : बेगूसराय में शुरू हो गया चार दिवसीय ”रंग उत्सव”
    बिहार

    राष्ट्रीय नाट्य समारोह : बेगूसराय में शुरू हो गया चार दिवसीय ”रंग उत्सव”

    adminBy adminDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार की सांस्कृतिक राजधानी बेगूसराय में सोमवार की रात से एक बार फिर चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह ”रंग उत्सव” शुरू हो गया। दिनकर भवन में आयोजित इस तृतीय रंग उत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए रहे प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं के नाटकों की प्रस्तुति होगी।

    नाट्य समारोह का शुभारंभ मेयर पिंकी देवी, विधान पार्षद सर्वेश कुमार सिंह, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, मुख्य संरक्षक सुनीता सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा, वरिष्ठ रंगकर्मी अवधेश कुमार, समीर कुमार सिन्हा एवं चंदन कुमार सोनू आदि ने दीप प्रज्वलित किया।

    उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि हमारे यहां के रंगकर्मी देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर अपने सांस्कृतिक कर्म को समृद्ध करते हैं। यहां के वरिष्ठ कलाकार सांस्कृतिक माहौल को पिछले 50 वर्षों से सींच रहे हैं। लेकिन प्रेक्षागृह में दर्शकों का कम जुड़ना शोभा नहीं देता है। रंगकर्म तपस्या, साधना और सीख है, अनुशासन से सिखाता है। हमें अपने इस सांस्कृतिक विरासत को लगातार आगे बढ़ाते रहना है।

    मेयर पिंकी देवी ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य समारोह रंग उत्सव का आयोजन हम सबके लिए गौरव की बात है। यहां के कलाकारों द्वारा बदलते दौड़ में भी रंगमंच को बनाए रखना प्रेरणा देता है। बदलते दौर में मोबाइल और टीवी के सामने हमारी यह सांस्कृतिक विरासत विलुप्त हो रही है। ऐसे में रंगमंच करना काफी सराहनीय दिया है। मनुष्य का जीवन में रंगमंच है। महात्मा गांधी भी सत्य हरिश्चन्द्र नाटक देखकर ही प्रभावित हुए थे।

    समारोह को संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक और विधानसभा में सत्ताधारी दल के सचेतक राजकुमार सिंह ने कहा कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि रंगमंच लगातार हो रहा है, नई ऊंचाई को छू रहा है। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से देखकर नई-नई प्रतिभाएं सामने आ रही है। रंगमंच के कलाकार समाज को दिशा देते हैं। यह सभी कलाकार हम सबके प्रेरणाश्रोत हैं। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस मामले में पहले गवाह का प्रति परीक्षण पूरा
    Next Article टेक्सास में गर्भपात की मांग करने वाली महिला पर कानूनी शिकंजा कसा
    admin

      Related Posts

      बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

      May 18, 2025

      शहीद मनीष का पार्थिव शरीर लाया गया नवादा, सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

      May 17, 2025

      मुख्यमंत्री नीतीश ने किया सब-वे और मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version