Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मप्र में डबल इंजन सरकार दोगुने जोश से काम कर विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगी: प्रधानमंत्री
    Breaking News

    मप्र में डबल इंजन सरकार दोगुने जोश से काम कर विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगी: प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार दोगुने जोश के साथ काम करेगी और विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगी।

    शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि देश के हृदयस्थल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन सरकार दोगुने जोश के साथ काम कर विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगी। इस अवसर पर यहां के अपने सभी परिवारजनों को भी मैं यह भरोसा देता हूं कि भाजपा सरकार आपके जीवन को आसान बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

    शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के हेलिपैड पर विदाई दी गई। वे वायुसेना के हेलिकॉप्टर से भोपाल विमानतल के लिए रवाना हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री राजा भोज विमानतल से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए।

    प्रधानमंत्री का राज्यपाल ने राजभवन में किया स्वागत
    इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में राजभवन पहुंचे। प्रधानमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के राजभवन आगमन पर राज्यपाल पटेल ने उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर, आत्मीय स्वागत और शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री को राज्यपाल पटेल ने अयोध्या राममंदिर की प्रतिकृति प्रतीक चिन्ह स्वरूप भेंट की। प्रधानमंत्री अपरान्ह राजभवन से रवाना हुए।

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को बधाई देता हूँ। मुझे विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की नयी भाजपा सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण और विकास के संकल्प को चरितार्थ करने का काम करेगी। साथ ही, पिछले दो दशक से जिस समर्पण से भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की सेवा कर रही है, उसे और गति एवं ऊर्जा मिलेगी।

    राजनाथ सिंह ने दी बधाई
    वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर डॉ. मोहन यादव को हार्दिक बधाई। वह जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और सरकार में काम करने का उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में वह अपने कुशल नेतृत्व के माध्यम से मध्य प्रदेश को विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। आज उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को भी बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

    महिलाओं ने शपथ ग्रहण स्थल के बाहर शिवराज को रोका
    राजधानी भोपाल में शपथ ग्रहण स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रुकवाया दिया। इस दौरान महिलाएं मामा-मामा के नारे लगाने लगी। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद बाहर निकले तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। साथ ही मामा-मामा के नारे लगाने लगे। हालात यह हो गई कि शिवराज अपनी गाड़ी तक नहीं पहुंच पा रहे थे। किसी तरह वे अपनी कार तक पहुंचे तो लोगों ने उनकी कार को ही रोक लिया और कहने लगे कि मामाजी हम तुम्हारी राह देखेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Next Article शेयर बाजार के आखिरी सत्र में लौटी तेजी, मामूली बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

      August 28, 2026

      JSSC-CGL भर्ती मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, चयनित अभ्यर्थी समीर हिरासत में

      August 28, 2026

      झारखंड में बारिश-वज्रपात का कहर, पांच लोगों की मौत; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

      August 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
      • पीएम मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- स्नेह और विश्वास की डोर रहे अटूट
      • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र
      • JSSC-CGL भर्ती मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, चयनित अभ्यर्थी समीर हिरासत में
      • झारखंड में बारिश-वज्रपात का कहर, पांच लोगों की मौत; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version