Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड विस के बाहर धीरज साहू कैश कांड को लेकर भाजपा का धरना
    Jharkhand Top News

    झारखंड विस के बाहर धीरज साहू कैश कांड को लेकर भाजपा का धरना

    adminBy adminDecember 15, 2023Updated:December 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू से संबंधित कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी का मामला गूंजा। धीरज साहू के ठिकानों से 500 करोड़ की बरामदगी को लेकर विपक्ष (भाजपा) ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया।

    भाजपा विधायक पत्थर चोरी, कोयला चोरी, बालू चोरी या ट्रांसफर पोस्टिंग का भी मामला उठा रहे थे। इस दौरान भाजपा के विधायक लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। हंगामे के दौरान अनंत ओझा, बिरंची नारायण, नीरा यादव, राज सिन्हा, जयप्रकाश भाई पटेल, समरी लाल और ढुल्लू महतो मौजूद रहे। आजसू विधायक लंबोदर महतो भी सदन के बाहर धरने पर बैठे हैं और बेरमो को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।

    भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी सदन के अंदर धीरज साहू से लेकर युवाओं के मुद्दे को जरूर उठाएगी। इरफान अंसारी ने कहा कि धीरज साहू के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है। वह गरीबों के मसीहा हैं। आजादी से पहले ही उनका व्यवसाय करोड़ों में था। भाजपा बेवजह हंगामा करने का काम करती है।

    दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि बीस हजार करोड़ रुपये से बने संसद भवन की सुरक्षा केंद्र सरकार नहीं कर पा रही है। यह एक बड़ा मुद्दा है लेकिन इसे छोड़ भाजपा बेवजह हंगामा कर रही है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने धीरज साहू प्रकरण को लेकर कहा कि वर्षों से उनका व्यवसाय चलते आ रहा है। उनका कारोबार करोड़ों में है। भाजपा का आरोप कितना उचित है। यह जनता जानती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने स्पीकर को पुष्पगुच्छ भेंट किया
    Next Article कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

      May 31, 2025

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version