Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»गाजा में हमास की कमर टूटी, आत्मसमर्पण के लिए मजबूर
    विदेश

    गाजा में हमास की कमर टूटी, आत्मसमर्पण के लिए मजबूर

    adminBy adminDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजा। इजराइल के आक्रामक सैन्य अभियान ने फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास की कमर तोड़ कर रख दी है। गाजा पट्टी में छिड़े युद्ध के 70वें दिन शुक्रवार को भी हमास के आतंकवादियों का हथियार डालने का सिलसिला जारी है। अब तक सैकड़ों आतंकवादी समर्पण कर चुके हैं। इजराइली सैन्य बलों ने कमल अदवान अस्पताल के पास मुठभेड़ में हमास के कई गुर्गों को मार गिराया।

    प्रमुख अखबार द यरुशलम पोस्ट के अनुसार, इजरायल-हमास युद्ध आज 70वें दिन में प्रवेश कर गया। हमास के आतंकवादी बड़े समूहों में आईडीएफ के सैनिकों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। आज सुबह भी हमास के आतंकवादियों ने हथियार डाल दिए। अखबार के अनुसार इजराइल रक्षा बलों के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने कहा है कि गाजा में इजराइल भारी कीमत चुका रहा है, लेकिन उसका लक्ष्य अटल है।

    इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कमल अदवान अस्पताल के क्षेत्र में हमास की एक इमारत से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। यहां मुठभेड़ में सैनिकों ने कई आतंकवादियों को मार गिराया। आईडीएफ के अनुसार, बड़ी संख्या में पहुंचे सैनिकों को देखकर हमास के आतंकवादी घबरा गए। इस दौरान 70 से अधिक आतंकवादी हथियार लेकर अस्पताल से बाहर निकल आए। उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में इनको पूछताछ के लिए खुफिया निदेशालय की यूनिट 504 भेज दिया गया।

    आईडीएफ ने कहा है कि इस दौरान उसे आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से लोहा लेना पड़ रहा है। हिजबुल्लाह ने पांच रॉकेट दागे । इनमें से एक रॉकेट लेबनान से दागा गया। वह अब तक सैकड़ों रॉकेट और मिसाइलें दाग चुका है। सुरक्षा बल उसे माकूल जवाब दे रहे हैं। इस युद्ध पर अमेरिका की चिंता पर द टाइम्स ऑफ इजराइल रिपोर्ट छापी है।

    द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने गुरुवार को इजराइल में शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की है। सुलिवन ने तेल अवीव में इजराइली अधिकारियों से बाइडेन प्रशासन की प्राथमिकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस चाहता है कि इजराइली रक्षा बल गाजा में युद्ध को कुछ हफ्ते में खत्म कर दे। हालांकि, इजराइली नेताओं ने अपनी यह प्रतिज्ञा दोहराई कि आईडीएफ आतंकवादी समूह की हार तक गाजा पट्टी में सैन्य आक्रमण जारी रखेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन को सदस्यता देने के लिए यूरोपीय संघ वार्ता शुरू करने पर हुआ सहमत, कीव को मिली अप्रत्याशित सफलता
    Next Article पाकिस्तान में हिली धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप आया
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version