Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»मोदी का विकास ”हरि अनंत हरि कथा अनंता” की तर्ज पर : गिरिराज सिंह
    बिहार

    मोदी का विकास ”हरि अनंत हरि कथा अनंता” की तर्ज पर : गिरिराज सिंह

    adminBy adminDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए देश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। विकास का जो सपना देशवासियों ने देखा था, वह सपना नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में पूरा हो रहा है।

    शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान हुए मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर एवं बछवाड़ा प्रखंड के बछवाड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न योजना के लाभार्थियों से उनके उपलब्धि पर बातचीत किया। जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास का लक्ष्य हरि अनंत हरि कथा अनंता वाली है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को समृद्ध करने का सपना देखा, उस सपने को पूरा कर रहे हैं। किसानों पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया था। लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपए उनके हाथ में दे रही है। जिससे किसानों को ताकत मिलती है। खाद पर सब्सिडी दिया जा रहा है। गरीबों को घर दिया, शौचालय दिया, नल का जल दिया, उज्जवला से गैस दिया।

    उन्होंने कहा कि पहले गैस सिर्फ अमीरों के घर में जलता था, लेकिन आज हर झोपड़ी में जल रहा है। विकास की रोशनी समाज के अंतिम वर्ग के लोगों तक पहुंच रही है। नरेन्द्र मोदी ने जितनी योजनाएं चलाई, उसको मूर्त रूप दिया, वह कांग्रेस के लिए सोचना भी मुश्किल था। मोदी सरकार ने जीविका के माध्यम से महिलाओं को नई दिशा दी की दशा बदल दी। क्योंकि मोदी हर किसी को सहारा दे रहे हैं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में 2014 तक मात्र 28 हजार महिलाएं जीविका से जुड़ी थी। आज करीब साढ़े तीन लाख महिलाएं जीविका जुड़ चुकी है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है, आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है। आज 14 हजार करोड़ रूपया इनके पास है। मोदी का सपना है लखपति दीदी बनाना और हम सब इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड : साहसिक पर्यटन के लिए हरिद्वार में जॉयरोकॉप्टर की परीक्षण उड़ान का शुभारम्भ
    Next Article छात्र खेल को करियर के रूप में भी अपना सकते हैं : डीडीसी
    admin

      Related Posts

      शिवपुरी में लोग घरों में कैद होने को हुए मजबूर, सड़क पर घुटना भर लगा पानी

      May 20, 2025

      रेलवे स्टेशन को उड़ाने वाला नक्सली लाल यादव को एसटीफ ने किया गिरफ्तार

      May 20, 2025

      मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले मामले में आइएएस विनय चौबे से एसीबी की टीम कर रही पूछताछ
      • पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश मिल कर बना रहे आतंक की नयी फैक्ट्री
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लखनऊ में राजनाथ सिंह के भव्य स्वागत की तैयारी
      • ज्योतिप्रिय मल्लिक के पत्र की फॉरेंसिक जांच करेगी प्रवर्तन निदेशालय
      • शिवपुरी में लोग घरों में कैद होने को हुए मजबूर, सड़क पर घुटना भर लगा पानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version