Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»हमारा देश विविधता में एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है: राज्यपाल
    रांची

    हमारा देश विविधता में एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है: राज्यपाल

    adminBy adminDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारा देश वैश्विक मंच पर विविधता में एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच भाषा और संस्कृति में विविधता के बावजूद हम सभी एक हैं और एक रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम एक-दूसरे को जानने और समझने को बढ़ावा देता है और आपसी एकता की भावना को सशक्त करता है।

    राज्यपाल रविवार को राजभवन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम ‘वतन को जानें’ के तहत जम्मू और कश्मीर से आए युवाओं से संवाद स्थापित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भाषा-संस्कृति को जानना-समझना चाहिए तथा दूसरों की भाषा एवं संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। साथ ही भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का स्मरण करते हुए कहा कि ‘भारत जमीन का टुकड़ा नहीं है, जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। हम जिएंगे तो इसके लिए, मरेंगे तो इसके लिए।’

    राज्यपाल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर अपनी समृद्ध संस्कृति और खूबसूरत परिदृश्यों के लिए जाना जाता है। हिमालय की गोद में स्थित ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ के रूप में जाना जाने वाला यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह फिल्म शूटिंग के लिए दुनिया में सबसे अच्छे स्थलों में से एक माना जाता है। प्राकृतिक सौंदर्यता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण जम्मू और कश्मीर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

    प्रधानमंत्री के जरिये जम्मू और कश्मीर में विकास को बढ़ावा देने के लिए कई पहल हुए हैं। जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए समान अधिकार और कर्तव्य सुनिश्चित करने के लिए अनुच्छेद 370 को हटाने का अहम निर्णय लिया गया। हाल ही में अनुच्छेद 370 से संबंधित याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय की पीठ द्वारा संवैधानिक रूप से सही ठहराया गया। जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए समान अधिकार और कर्तव्य सुनिश्चित होने से प्रगति का लाभ उन तक सुनिश्चित होगा। निश्चित रूप से कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाले लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होंगे।

    उल्लेखनीय है कि जम्मू और कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों पुलवामा, अनंतनाग, बड़गांव, कुपवाड़ा, बारामुला, श्रीनगर से 122 युवा राजभवन आए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ का जलवा बरकरार, 16वें दिन हुई 13 करोड़ की कमाई
    Next Article सुदेश महतो ने लोहरदगा में किशोर भगत की प्रतिमा का किया अनावरण
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version