Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सुदेश महतो ने लोहरदगा में किशोर भगत की प्रतिमा का किया अनावरण
    राजनीति

    सुदेश महतो ने लोहरदगा में किशोर भगत की प्रतिमा का किया अनावरण

    adminBy adminDecember 17, 2023Updated:December 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी और लोहरदगा के भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिला आजसू कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि मैंने कमल किशोर भगत की प्रतिमा को लोहरदगा की हृदय स्थली में स्थापित कर दी है। अब पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थकों का यह दायित्व है कि कमल किशोर के विचारों को जन-जन के हृदय में स्थापित करें।

    सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कई पार्टियों के बड़े-बड़े नेता आंदोलन के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करते रहे और आंदोलन को बेचते रहे लेकिन रांची जैसे शहर में आंदोलन को जमीन पर उतरते हुए अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन का ईमानदारी के साथ यदि किसी ने बीजारोपण किया तो उसका नाम कमल किशोर भगत है। सच्चे अर्थों में वे आंदोलनजीवी पुरुष थे। आजसू पार्टी और झारखंड को सही दिशा देते हुए उन्होंने अपना प्राण न्योछावर कर दिया

    पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि कमल किशोर भगत सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे। क्षेत्र की जनता के साथ उनके परिवार का सदस्य बनकर रहना उनका दिनचर्या था। वह अपना समय गांव में ही बिताया करते थे और राजनीतिक तामझाम को कभी उन्होंने आत्मसात नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वास्तव में नेता वही होता है जो मरने के बाद भी लोगों के हृदय में जीवित रहता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्वर्गीय कमल किशोर भगत हैं। आज भी आप क्षेत्र में जहां भी जाएं उनके द्वारा किए गए विकास के कार्यों और उनके सद् व्यवहारों का बखान करते लोग नहीं थकते। वह सही मायने में जनप्रिय नेता थे।

    कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी और लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कमल किशोर भगत के दादा स्वतंत्रता सेनानी, पिता शिक्षाविद और कमल किशोर भगत लोहरदगा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बनकर जनता की सेवा करते हुए अपने आप को न्योछावर कर दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमारा देश विविधता में एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है: राज्यपाल
    Next Article जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे महेंद्र सिंह धोनी
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version