आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। राज्य में जातीय सर्वेक्षण कराने, ओबीसी का आरक्षण बढ़ाने, 11वीं जेपीएससी की नियमावली को सुधारने और ओबीसी के हितों की रक्षा करने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के नाम केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र प्राप्त करने के बाद विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ओबीसी समुदाय के हक अधिकार के लिए चिंतित है, लेकिन राज्यपाल ओबीसी के आरक्षण बढ़ाने के कैबिनेट और विधानसभा से की गयी अनुशंसा पर संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि 11वीं जेपीएससी परीक्षा नियमावली में कई खामियां हैं। इसे संज्ञान लेने की मांग की। विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पर गंभीर हैं। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है। मांग पत्र सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ प्रदेश महासचिव रामावतार कश्यप, कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा और जगदीश साहू शामिल थे।
Related Posts
Add A Comment