Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»एबी-पीएमजेवाई ने लिया जनांदोलन का रूप: अर्जुन मुंडा
    राजनीति

    एबी-पीएमजेवाई ने लिया जनांदोलन का रूप: अर्जुन मुंडा

    adminBy adminDecember 20, 2023Updated:December 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश में एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। यह योजना दुनिया की बेहतर हेल्थ केयर योजना है जिससे सुदूर क्षेत्र में रहने वाले लोगों तक भी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही है।

    बुधवार को केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में मीडिया से बातचीत में अर्जुन मंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य का क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। केन्द्र सरकार देश के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री ने युवाओं को फिट इंडिया आंदोलन से जोड़ा है। युवा फिट रहेंगे तो देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए देश को टीबी मुक्त भारत बनाने की दिशा में भी मिशन मोड में काम शुरू किया गया है। इसके साथ हाल ही में जनजातीय मंत्रालय के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 की शुरुआत की है । यह दुनिया का अभिनव कार्यक्रम है जो 7.5 करोड़ लोगों की आबादी को ध्यान में रख कर शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनिमिया 1956 में देखा गया लेकिन इसके उन्मूलन की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काम शुरू किया। अब तक इस अभियान में 90 लाख डेटा बनाए जा चुके हैं। 16 लाख लोगों को सिकल सेल एनिमिया का कैरियर पाया गया है।

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवा एवं शोध संस्थानों के रूप में आज 23 एम्स हैं, जिसमें से तीन निर्माणाधीन हैं। उसे भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के साथ आज 1.37 लाख से अधिक जन आरोग्य मंदिर हैं जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जा रही है। लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिससे वे साल में पांच लाख तक की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

    कोरोना के नए वेयरियंट को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को सभी राज्यों के साथ बैठक कर रहे हैं लेकिन लोगों को भी सजग रहने की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक बायरन विश्वास के घर आयकर विभाग की रेड
    Next Article इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को दिल्ली मेट्रो देगी 15 लाख
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version