Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा क्षमता ने निर्यात के लिए दरवाजे खोले : एयर चीफ
    देश

    भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा क्षमता ने निर्यात के लिए दरवाजे खोले : एयर चीफ

    adminBy adminDecember 22, 2023Updated:December 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – स्वदेशी एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म दुनिया की वायु सेनाओं के लिए विश्वसनीय विकल्प बने
    – ग्लोबल साउथ के देशों की चिंताओं को उठाने में भारत की सक्रिय भूमिका पर जोर

    नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को कहा है कि भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा क्षमता ने पहले से ही साझेदारी और निर्यात के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। हल्के लड़ाकू विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और आकाश मिसाइल सिस्टम और रडार जैसे स्वदेशी एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म दुनिया की वायु सेनाओं के लिए विश्वसनीय विकल्प बन गए हैं। इस कार्यक्रम में वायु सेना के दो अधिकारियों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

    एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित 20वें सुब्रतो मुखर्जी सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज ने ‘भारत और वैश्विक दक्षिण: चुनौतियां और अवसर’ विषय पर यह सेमिनार आयोजित किया गया था। एयर चीफ मार्शल ने अपने उद्घाटन भाषण में ग्लोबल साउथ के देशों की चिंताओं को उठाने में भारत की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने वायु शक्ति की प्रासंगिकता, रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने और वैश्विक दक्षिण की सामूहिक उन्नति में योगदान देने के लिए भारतीय वायुसेना की आवश्यकता पर बात की।

    उन्होंने कहा कि साझेदार देशों के साथ नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों के दौरान भारतीय वायु सेना ने संचालन और रखरखाव में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया है। उन्होंने भारतीय सैन्य सलाहकार टीमों की भूमिका, भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से पेश किए गए पाठ्यक्रमों का भी उल्लेख किया, जिसने नागरिक और रक्षा दोनों क्षेत्रों में 2 लाख से अधिक अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने का मार्ग प्रशस्त किया। सीएएस ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में भारतीय वायुसेना ने ग्लोबल साउथ के देशों से 5000 से अधिक विदेशी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया है।

    उन्होंने यह भी कहा कि एलसीए, एलसीएच, आकाश मिसाइल सिस्टम और रडार जैसे स्वदेशी एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म ग्लोबल साउथ की वायु सेनाओं के लिए प्रतिस्पर्धी और विश्वसनीय विकल्प प्रदान करते हैं, जिससे भारत के आर्थिक और तकनीकी दबदबे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बचाव एवं राहत कार्यों के संचालन में भारतीय वायुसेना की भूमिका को दोहराया, जिसने वैश्विक दक्षिण में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को और मजबूत किया है। इस कार्यक्रम में वायु सेना प्रमुख ने दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। इनमें एयर मार्शल (डॉ.) दीप्तेंदु चौधरी (सेवानिवृत्त) की पुस्तक ‘इंडियन एयर पावर: कंटेम्परेरी एंड फ्यूचर डायनेमिक्स’ और एयर वाइस मार्शल सुरेश सिंह की ‘एयरोइंजन फंडामेंटल्स एंड लैंडस्केप इन इंडिया: ए वे फॉरवर्ड’ पुस्तक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम से मिले डीआरडीए के कर्मचारी, समायोजन समेत तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा
    Next Article क्रिसमस-नये साल को लेकर पिकनिक स्पॉटों पर रहेगी निगेहबानी, अतिरिक्ति पुलिस की तैनाती, होगा ब्रेथ टेस्ट
    admin

      Related Posts

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version