Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कार्यकर्ता सुशासन दिवस पर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : किरण देव
    राज्य

    कार्यकर्ता सुशासन दिवस पर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : किरण देव

    adminBy adminDecember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बोनस वितरण, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और धान खरीद के आदेश देने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

    जगदलपुर। सुशासन दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2014-15 के 15146 किसान के 25 करोड़ 67 लाख से अधिक और 2015-16 के 8820 किसानों को 12 करोड़ 72 लाख से अधिक राशि का धान बोनस राशि का वितरण किया गया। पीजी काॅलेज के मैदान में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व सुशासन दिवस की बधाई दी है।

    इस मौके पर किरणसिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया कि उन्होंने मोदी की गारंटी पूरी करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय वादा पूरा करते हुए 18 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से ऊपर की राशि भेज रहे हैं। यह किसानों के परिवार व छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की उन्नति में भी सहायक होंगे। किरण सिंहदेव ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर भाजपा की केंद्र व नवगठित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अटलजी की जयंती भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिवस पर प्रदेश के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, उनको जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करें। किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश की साय के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा सरकार द्वारा आज सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के 02 वर्षों का बकाया बोनस सीधे किसानों के खाते में जमा कराया गया है। मोदी की गारंटी को अमल में लाने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

    किरण सिंहदेव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने इससे पहले अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए राशि स्वीकृत करके अपने संकल्पों की पूर्ति की दिशा में पहल की है। इसी प्रकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदने का आदेश देकर मुख्यमंत्री ने गरीबों और किसानों के कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

    इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, शिवनारायण पाण्डेय, विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, अश्विन सरडे, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, आनंद मोहन मिश्रा, संजय पाण्डेय, प्रतिभा प्रदीप देवांगन, राजेन्द्र बाजपेयी, सुरेश गुप्ता, बृजेश भदौरिया, रंजीत पाण्डेय, छबिलेश्वर जोशी, संग्राम सिंह राणा, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, श्रीपाल जैन, महेन्द्र सेठिया, गोविन्द ईनाणी, राधे सेठिया, रघु सेठिया, सूर्य भूषण सिंह, अभिषेक तिवारी, आशू आचार्य, रवि कश्यप, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ला आदि शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में आम चुनाव की गहमागहमी के बीच उपद्रवियों ने सरकारी बस फूंकी
    Next Article ईसाई समुदाय के साथ पुराने, घनिष्ठ और मधुर संबंध रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
    admin

      Related Posts

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025

      पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version