Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»बंगाल भाजपा नेताओं के साथ बंद कमरे में शाह-नड्डा की बैठक शुरू
    राजनीति

    बंगाल भाजपा नेताओं के साथ बंद कमरे में शाह-नड्डा की बैठक शुरू

    adminBy adminDecember 26, 2023Updated:December 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महानगर के एक पांच सितारा होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक शुरू कर दी है। बैठक में संगठन की स्थिति पर चर्चा हो रही है। एक नेता ने बताया कि बंगाल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है।

    इसके पहले नड्डा और अमित शाह ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह और नड्डा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों का आकलन करने के लिए पश्चिम बंगाल के एकदिवसीय दौरे पर हैं। शाह और नड्डा ने अपने दौरे की शुरुआत करते हुए मध्य कोलकाता स्थित गुरुद्वारा बड़ा सिख संगत में मत्था टेका और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।

    राज्य में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दोनों नेताओं ने गुरुद्वारा और कालीघाट मंदिर में पूजा की। वे शाम को नयी दिल्ली रवाना होने से पहले कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे। वे संगठनात्मक ताकत और तैयारी का जायजा लेंगे।

    भाजपा नेताओं के दौरे का कोई असर नहीं होगा
    सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस यात्रा को ज्यादा महत्व नहीं दिया। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि इस यात्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे आएंगे और चले जाएंगे, लेकिन बंगाल के लोगों को राज्य के लोगों पर ही भरोसा रहेगा।

    शाह ने पश्चिम बंगाल से 35 से अधिक लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 संसदीय सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय वित्त मंत्री ने बाढ़ प्रभावित थूथुकुडी जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की
    Next Article जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफे की बात से किया इनकार
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version