Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू के छात्र ने विश्व शांति के लिए दो हजार किमी साइकिल यात्रा कर देवघर शिव मंदिर में चढ़ाया गंगोत्री का जल
    Top Story

    पलामू के छात्र ने विश्व शांति के लिए दो हजार किमी साइकिल यात्रा कर देवघर शिव मंदिर में चढ़ाया गंगोत्री का जल

    adminBy adminDecember 26, 2023Updated:December 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सुतत्व ऋजु ने मंगलवार को 2000 किलोमीटर के बड़े लक्ष्य को पूरा कर गंगोत्री से लाए गंगा जल को देवघर शिव मंदिर में चढ़ा कर पूरे विश्व को प्रेम और शांति का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में सबसे लंबी साइकिल यात्रा करने का नेशनल रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।

    रांची के एएसटीवीएस जिला स्कूल के कक्षा सात में पढ़ने वाले सुतत्व ऋजु ने यह यात्रा 12 दिसम्बर को गंगोत्री धाम, उत्तराखंड से शुरू की थी। यात्रा में उनके साथ औरंगाबाद, बिहार के इंटरनेशनल साइकिलिस्ट राकेश कुमार पवन, पूर्णिया बिहार के विजय कुमार एवं श्रीराम भगवान ने साथ-साथ साइकिल चलाया।

    इस विश्व शांति संदेश यात्रा में गंगोत्री से उत्तरकाशी (115 किमी), उत्तरकाशी से चम्बा (120 किमी), चम्बा से हरिद्वार (110 किमी), हरिद्वार से मुरादाबाद (180 किमी), मुरादाबाद से शाहजहांपुर (185 किमी), शाहजहांपुर से लखनऊ (155 किमी), लखनऊ से अयोध्या (130 किमी), अयोध्या से कुशीनगर (200 किमी), कुशीनगर से मुजफ्फरपुर (230 किमी), मुजफ्फरपुर से सीमराई (180 किमी), सीमराई से पूर्णिया (135 किमी), पूर्णिया से बांका (150 किमी), बांका से देवघर (70 किमी) एवं देवघर से बासुकीनाथ (40 किमी) का सफर तय किया। इस प्रकार कुल 2000 किलोमीटर को यात्रा कुल 15 दिन में पूरी की। इस पूरी यात्रा में सुतत्व के पिता सौमित्रो बोराल व टीम के अन्य दो सदस्य वाहन से आवश्यक सामग्री लेकर साथ-साथ चले।

    सुतत्व एवं पूरे टीम की इस बड़ी उपलब्धी पर ऋजु के साइकिलिंग कोच राम कुमार भट्ट व प्रथम कुमार, झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, पूर्णिया साइकिलिंग टीम, राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के नवीन तिवारी, पल्लू भाई एवं परिवार के सभी सदस्यों, मित्रजनों तथा रांची व पलामूवासियों ने बधाइयां दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में जूट मिल में आग लगने से हड़कंप
    Next Article कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल में कोई फेरबदल नहीं
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version