Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में इस साल संगठित आपराधिक गिरोह के 248 अपराधी गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    झारखंड में इस साल संगठित आपराधिक गिरोह के 248 अपराधी गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 28, 2023Updated:December 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड पुलिस ने इस वर्ष अबतक संगठित आपराधिक गिरोह के 248 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों में पाण्डेय गिरोह के 14, अमन साव गिरोह के 20, प्रिंस खान गिरोह के 62, फहीम खान गिरोह के तीन, अमन सिंह गिरोह के 29, नेशनल आदिवासी डेमोक्रेटिक फोर्स के चार, रोहित मुण्डा उर्फ बीडी गिरोह का एक, कैलू पासवान गिरोह का चार, अमन श्रीवास्तव गिरोह का नौ, विकास तिवारी गिरोह का 14, रंजित साव गिरोह का तीन सहित अन्य शामिल हैं। इनके पास से 129 हथियार, 1677 गोली, चार विस्फोटक पदार्थ, नकदी 72,29,790 रुपये एवं 65 दिरहम बरामद किया गया।

    वाहन चोरी मामले में 838 गिरफ्तार
    जनवरी वर्ष 2023 से अबतक चोरी वाहन चोरी करने के मामले में 838 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी गये 932 दो पहिया वाहन और 108 चार पहिया के साथ दो ऑटो बरामद किया गया है। राज्य में कुल 88810 वारंट एवं 1866 कुर्की का निष्पादन किया गया। साथ ही मामले में 21162 एवं वारंट-कुर्की में 4271 कुल-25433 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

    अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई
    झारखंड पुलिस जनवरी से अबतक अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी कर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिसके संबंध में पूरे राज्य में 449 मामले दर्ज किये गये है। इससे संबंधित 103 सनहा भी दर्ज किया गया। कुल 1,24,905.005 लीटर अंग्रेजी शराब, बियर 11,201.695 लीटर, देशी शराब 6672.908 लीटर, स्प्रिट 9375 लीटर, जावा महुआ 40847 किलोग्राम के अलावा 62 वाहन, 12 मोबाइल फोन और 92,690 रुपये नकदी जब्त किए गए हैं। साथ ही 53385 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया है।

    दूसरी ओर, मादक पदार्थ के कारोबार करने वालों पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया गया है। इससे संबंधित 491 मामले दर्ज हुए, जिसमें 696 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 329.872 किलोग्राम अफीम, 5.201 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 67.09 ग्राम हेरोइन, नौ ग्राम स्मैक, 224 ग्राम चरस, 2643.632 किलोग्राम गांजा, 40092.1 किलो डोडा, नशे के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 1910 टैबलेट, 7019 बोतल कफ सिरप, इंजेक्शन 118 पीस के अलावे 64 वाहन, 60 मोबाइल एवं 29,80,230 रुपये नकदी बरामद किया। अफीम की खेती को भी विनष्ट किया गया।

    झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवी होमकर ने गुरुवार को बताया कि लगातार संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। साथ अवैध शराब और मादक पदार्थ के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनआईए ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का किया अनुरोध
    Next Article सीएम आवास का घेराव करने जा रहे अध्यापक संघर्ष मोर्चा को पुलिस ने रोका
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version