Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोदी ने गरीबों को दिया ताकत, प्रशस्त हुआ देश के प्रगति का मार्ग : गिरिराज सिंह
    देश

    मोदी ने गरीबों को दिया ताकत, प्रशस्त हुआ देश के प्रगति का मार्ग : गिरिराज सिंह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सुदूरवर्ती पंचायत के जन-जन तक केंद्रीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन केंद्र सरकार की स्पष्ट नीति और नियत का कमाल है। लाभार्थियों की बढ़ती संख्या देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

    उन्होंने शुक्रवार को यहां कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी के गारंटी की गाड़ी है। मोदी की गारंटी है कि साढ़े 13 करोड़ गरीब को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। 2014 तक 29 साल में 3.25 करोड़ इंदिरा आवास मिला था। नरेन्द्र मोदी ने नौ साल में चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास दिया। इंदिरा आवास में 70 हजार रुपया मिलता था।

    प्रधानमंत्री आवास योजना में डेढ़ लाख दिया। घर ही नहीं दिया, शौचालय, नल का जल और गैस दिया। इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया, पांच किलो अनाज भी फ्री में दे रहे हैं। कोरोना काल में पूरी दुनिया में भूख से करोड़ों लोग मरे। लेकिन भारत में मोदी जी ने गरीबों को ताकत दिया, भूख से कोई नहीं मरा।

    स्वयं सहायता समूह पूरे देश में दस करोड़ है, जबकि 2014 में आए थे तो मात्र 2.35 करोड़ था। बिहार में 2005 से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, इसके बावजूद मात्र 17 लाख एसएचसी था, आज 1.25 करोड़ है। बैंक लिंकेज 114 करोड़ से बढ़कर 35 हजार करोड़ हो गया। बेगूसराय में 28 हजार जीविका दीदी थे, आज 3.33 लाख हैं।

    मोदी सरकार का संकल्प है कि ग्रामीण दीदियां बस कंज्यूमर नहीं, उत्पादक भी बनेंगी। नमक, तेल, कपड़ा, राशन सब कुछ गांव में बनेगा और गांव में इस्तेमाल होगा। हमारी रोजमर्रा की चीजें सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। इस तरह से लोग महज सस्ती चीजें ही नहीं पाएंगे, बल्कि शुद्धता के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

    उन्होंने कहा कि यह है वो भारत जिसे मोदी सरकार की गारंटी वाली योजनाएं बना रही हैं। जीविका दीदी हरित खाद के माध्यम से आज शुद्ध अनाज पैदा कर रही हैं और ज्यादा पैदावार भी ले रही हैं। रासायनिक खादों के नुकसान को हम सभी जानते हैं। लक्ष्य है रासायनिक खादों का इस्तेमाल जल्दी ही आधा हो जाएगा, उसके जगह हरित खाद इस्तेमाल होगी।

    गरीब की कोई जाति नहीं होती है, गरीब गरीब होता है। किसी भी दीदी को आजीविका मिशन से जुड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मोदी सरकार के गारंटी योजना को हर घर तक पहुंचाना है। मोदी जी ने कहा था कि हर एक दीदी लखपति बननी चाहिए। इतने बड़े विजन को संकल्पित होकर केवल मोदी सरकार ही पूरा कर सकती है।

    बेगूसराय का एनपीए एक प्रतिशत से भी कम है। यहां दीदियां लोन ले रही हैं, लखपति बन रही हैं और बैंक को पैसा भी लौटा रही हैं। आज करोड़ों दीदियां लाखों कमा रही हैं, देश में इन दीदियों ने एक नयी उम्मीद दी है कि हर ग्रामीण दीदी अपना व्यवसाय शुरू करके घर बैठे अपने परिवार का ख्याल रखते हुए आत्मनिर्भर बन सकती हैं। मोदी सरकार लोन से ट्रेनिंग तक मदद कर रही है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को सम्मान दिया, सभी को जन-धन दिया। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा और सोशल सिक्योरिटी से हर किसी को जोड़ा है। आने वाले दिन में मोदी की गारंटी है कि कोई घर के बगैर नहीं होगा। स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के रूप में आयुष्मान भारत कार्ड सभी लोगों के पास रहेगा। गरीबों किसानों को ताकत मिलेगा।

    मोदी जी ने कहा है कि देश में चार ही वर्ग है गरीब, किसान, महिला और युवा। इन चारों को ताकत मिलने से समाज और देश सबल हो जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यकाल का दस वर्ष पूरा हो रहा है तो इसका जागरण है गरीब, मजदूर, किसान और नौजवानों को ताकत। इसके लिए ही विकसित भारत की संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है।

    आज कुछ लोग रोजगार की बात करते हैं, मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे तो दस करोड़ ईपीएफओ था, आज 28 करोड़ ईपीएफओ है। मोदी की गारंटी है कि सभी प्रकार से आम जनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। शांति, प्रकृति प्रेम, समरसता का शिक्षा देते हुए हम लोग मोदी सरकार के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव ने अपने भाई को मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार
    Next Article बैंकों में प्रेषित सभी ऋण प्रकरणों को एक माह में प्राथमिकता के साथ करें स्वीकृतः सांसद मिश्र
    azad sipahi desk

      Related Posts

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026

      इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक

      November 19, 2026

      पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version