Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गिरिडीह और देवघर से साइबर ठगी के 20 आरोपित गिरफ्तार
    Top Story

    गिरिडीह और देवघर से साइबर ठगी के 20 आरोपित गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। पुलिस ने लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले 20 साइबर ठगों को दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 01 लाख 38 हजार नकदी जब्त किया गया है। साथ ही दो लग्जरी गाड़ी के साथ चार बाइक, छह एटीएम कार्ड, 50 सिम कार्ड, 27 मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं। पुलिस ने गिरिडीह और देवघर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तारी की है।

    गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा एवं साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी आरोपित 20 से 25 साल के उम्र के हैं। इनमें गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके के बेहराडीह गांव निवासी विकास मंडल, मनोहर मंडल, अजय मंडल, जमुआ के ही बगेहडीह निवासी अजनबी मंडल, देवघर के पत्थरूल निवासी मेराजुदीन अंसारी, गांडेय के प्रहरीडीह निवासी शराफत अंसारी, बेंगाबाद के साठीबाद निवासी भिखलाल मंडल और सुरेंद्र मंडल के साथ कृष्णा मंडल, ओमप्रकाश मंडल, और प्रदीप मंडल, गांडेय निवासी दीपू साहू मोहनडीह निवासी सुमन शर्मा, सोनबाद निवासी सुभाष राय, देवघर के मधुपुर के लखना मौहल्ला निवासी इकराम अंसारी के साथ सारवा थाना इलाके के डौंडिया गांव निवासी रियाज अंसारी, काशितांड निवासी जावेद अंसारी, जाबिर अंसारी, गांडेय के ओझाडीह निवासी शेखगुड्डू और गांडेय के रसकुट्टो गांव निवासी डबलू तूरी शामिल हैं।

    एसपी बताया कि जब्त दोनों लग्जरी गाड़ियों में एक टाटा नेक्सो का मालिक प्रदीप मंडल है जबकि ब्रेज्जा गाड़ी का मालिक शराफत अंसारी है। इन दोनों के खिलाफ पहले से साइबर अपराध के कई केस दर्ज हैं। दोनों अपराधियों ने पिछले छह माह के अपराध में ही दोनों महंगी गाड़ियों को खरीदा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में एक को शहर के सिहोडीह से ही दबोचा गया है। वह किराए के मकान में रहकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा था।

    एसपी ने बताया की पुलिस ने पहले मेजराजुदीन अंसारी को बेंगाबाद के डाक बंगला चौक से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर 16 अपराधियों को पकड़ा गया, जो फर्जी सिम कार्ड खरीदारी करने के साथ साइबर अपराध को अंजाम देते थे जबकि चार अन्य अपराधियों को भी इनकी निशानदेही पर दबोचा गया। एसपी ने बताया कि आरोपित पोषण ट्रेकर के जरिए गर्भवती महिलाओं को काल करते थे और फर्जी बैंक अधिकारी बनकर भी खाता धारकों को ठगते थे। गूगल सर्च इंजन में फर्जी कुरियर सर्विस का ऐड बनाकर ठगा करते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद विष्णु दयाल ने जिला विद्युत समिति की बैठक में कहा, कंज्यूमर पर बिजली का केस दर्ज करने से पहले दें नोटिस
    Next Article विकसित गांव-विकसित भारत थीम पर झारखंड में किसान समागम एक जनवरी को
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version