Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मप्र में मंत्रियों को हुआ विभागों का आवंटन, मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा गृह विभाग
    राजनीति

    मप्र में मंत्रियों को हुआ विभागों का आवंटन, मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा गृह विभाग

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 31, 2023Updated:December 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के पांच दिन बाद मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। इनमें कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है। वहीं, गृह विभाग मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं अपने पास रखा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार देर रात आदेश जारी किया है।

    अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार द्वारा राज्यपाल के आदेशानुसार उक्त आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसम्पर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समत्स विभाग जो किसी अन्य मंत्री नहीं सौंपे गए हैं, वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव यादव के पास रहेंगे।

    उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग का आवंटन किया गया है। इसके अलावा, कुंवर विजय शाह को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मिला है।

    कैबिनेट मंत्री

    कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग, प्रहलाद सिंह पटेल को पंचायत एवं ग्रामीम विकास तथा श्रम विभाग, राकेश सिंह को लोक निर्माण विभाग, करण सिंह वर्मा को राजस्व, उदय प्रताप सिंह को परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

    संपत्तिया उईके को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, तुलसीराम सिलावट को जल संसाधन, एदल सिंह कंषाना को किसान कल्याण एवं कृषि विकास, निर्मला भूरिया को महिला एवं बाल विकास, गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, विश्वास सारंग को खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता, नारायण सिंह कुशवाह को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, नागर सिंह चौहान को वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा, राकेश शुक्ला को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, चेतन्य काश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा) विभाग आवंटित किया गया है।

    राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार –

    वहीं, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमन्तु कल्याण, धर्मेन्द्र सिंह लोधी को संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्थ, दिलीप जायसवाल को कुटीर एवं ग्रामोद्योग, गौतम टेटवाल को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार), लखन सिंह पटेल को पशुपालन एवं डेयरी, नारायण सिंह पंवार को मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

    राज्यमंत्री –

    इसी प्रकार राज्यमंत्रियों में नरेन्द्र शिवाजी पटेल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रतिमा बागरी को नगरीय विकास एवं आवास, दिलीप अहिरवार को वन एवं पर्यावरण तता राधा सिंह को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आवंटित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय गृहमंत्री शाह आज वृंदावन में, साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम जाएंगे
    Next Article नए साल पर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version