चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, पांच घायल
बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में रामदेव राम के घर के पास एक ट्रैक्टर (जे एच 02 ए एम 7970)ने कई लोगों को कुचल कर घायल कर दिया। जिसमें से एक चार वर्षीय मासूम बालक रेहान रजा पिता सयुब अंसारी की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायलों का इलाज बड़कागांव अस्पताल और हजारीबाग सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना मंगलवार के 9:15 बजे पूर्वाह्न की है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर जमनीडीह निवासी कामेश्वर महतो पिता जीवन महतो की है।
कैसे घटी घटना
ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रैक्टर जमीनीडीह की ओर से आ रही थी। कम उम्र का चालक तेजी गति से चला रहा था। इस कारण रामदेव राम के घर के पास कई लोग बैठे हुए थे। ट्रैक्टर दीवार को तोड़ते हुए राम देव राम के घर के पास बैठे लोगों को कुचल डाला। जिसमें से रेहान रजा पिता सयूब अंसारी (उम्र 4 वर्ष) निरंजन राम पिता रामवीर चरण (उम्र 32 वर्ष), नसीबन खातून पति अफजाल मियां, असद रजा पिता मोहम्मद नूर बुरी तरह घायल हो गये। इन घायलों को बड़कागांव अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार की गयी। गंभीर हालत में रेहान राजा को हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

