Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू»पलामू में एनएच 75 बाइपास में जमीन देने वाले रैयतों को नहीं मिला मुआवजा, बढ़ा आक्रोश
    पलामू

    पलामू में एनएच 75 बाइपास में जमीन देने वाले रैयतों को नहीं मिला मुआवजा, बढ़ा आक्रोश

    adminBy adminJanuary 3, 2024Updated:January 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पोखराहा खुर्द के रैयत नेशनल हाइवे 75 बाइपास में जमीन देकर मुआवजा के लिए एक माह से भू-अर्जन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इससे उनमें आक्रोश बढ़ गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग भू-अर्जन कार्यालय मुआवजा भुगतान के लिए पहुंचे।

    रैयत कुशवाहा रानो देवी, विश्वनाथ मांझी, शिवपूजन पासवान, निरंजन मांझी, नरेश मांझी, गणेश, राजदेव, नारद, सुरेश, निर्मला टोप्पो सहित अन्य परेशान दिखे। आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 दिसंबर को एलपीसी बनाकर अंचल और भू-अर्जन कार्यालय को अन्य कागजात के साथ जमा किये हैं। इसके बावजूद मुआवजा भुगतान को लेकर सारे रैयतों को एक माह से कार्यालय का चक्कर लगवाया जा रहा है। उनकी परेशानी बढ़ी हुई है।

    उन्होंने कहा कि एक साल पहले नेशनल हाइवे 75 के बाइपास निर्माण के लिए पोखराहा खुर्द में जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है लेकिन भुगतान के नाम पर लगातार बहाना बनाया जा रहा है। जब भी कार्यालय जाते हैं उन्हें परेशान करने के लिए या अवैध वसूली के लिए छुट्टी पर रहने का बहाना बनाया जाता है। इससे उनका आक्रोश बढ़ रहा है। इस सिलसिले में गुरुवार को पोखराहा खुर्द के दर्जनों रैयत भुगतान की मांग को लेकर समाहरणालय में प्रदर्शन करेंगे।

    कुशवाहा रानो देवी के पति सामाजिक कार्यकर्ता अजीत मेहता ने कहा कि नेशनल हाइवे 75 के बाइपास निर्माण में उनकी 15 डिसमिल जमीन अधिग्रहण की गई है। इसी तरह से विश्वनाथ मांझी, शिवपूजन पासवान, निरंजन मांझी समेत अन्य ने बताया कि उनकी 58 डिसमिल जमीन ली गई है। इसी तरह से निर्मला टोप्पो ने कहा कि उसकी छह कट्ठा जमीन सड़क बनाने के लिए ली गई है। कभी अंचल कार्यालय तो कभी भू-अर्जन कार्यालय बुलाकर परेशान किया जा रहा है। कार्यालय जाने पर कर्मियों के छुट्टी पर रहने की जानकारी दी जाती है। परेशान होकर लौटना पड़ता है। उनका धैर्य अब जवाब दे दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article26 जनवरी से बोधि बागी मैदान में शहीद के सम्मान में लगेगा पांच दिवसीय मेला
    Next Article भाजपा ने सावित्रीबाई फुले को जयंती पर किया नमन
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version