Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»भारत ने केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की श्रृंखला में की 1-1 से बराबरी
    स्पोर्ट्स

    भारत ने केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की श्रृंखला में की 1-1 से बराबरी

    adminBy adminJanuary 4, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भारतीय टीम केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट में हराने वाली पहली एशियाई टीम बनी
    -बॉल के हिसाब से सबसे छोटा मैच बना केपटाउन टेस्ट

    केप टाउन। भारत ने यहां खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। इसी के साथ भारतीय टीम केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट में हराने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई। मोहम्मद सिराज को पहली पारी में उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सिराज ने पहली पारी में 15 रन देकर 6 विकेट लिये थे। इसके अलावा डीन एल्गर और जसप्रीत बुमराह को संयुक्त रुप से मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

    यह मैच केवल 642 गेंदों तक चला और बॉल के हिसाब से सबसे छोटा मैच भी बन गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1932 में बॉल के हिसाब से सबसे छोटा टेस्ट मैच खेला गया था, जो 656 गेंदों तक चला था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने पारी व 72 रन ने जीता था विशाल अंतर से जीता था। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में पहली पारी में 36 और दूसरी पारी में 45 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 153 रन बनाए थे। इस मुकाबले में 109.2 ओवर फेंके गए थे।

    इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 55 रनों पर सिमट गई थी, जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 153 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 98 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 176 रन बनाए और भारत के सामने 79 रनों का लक्ष्य रखा।

    79 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने तेज और सधी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में टी-20 की तरह बल्लेबाजी की और 5.3 ओवर में 44 रन जोड़ दिये। हालांकि छठे ओवर में नांद्रे बर्गर ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। यशस्वी ने 23 गेंदों पर 6 चौकों की बदौलत 28 रन बनाए। नौवें ओवर में 57 के कुल स्कोर पर रबाडा ने शुभमन गिल को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। गिल ने 11 गेंदों पर 2 चौकों की बदौलत 10 रन बनाए।

    12वें ओवर में 75 के कुल स्कोर पर मार्को यान्सन ने विराट कोहली को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। कोहली ने 12 रन बनाए। यान्सन के इसी ओवर के आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। कप्तान रोहित शर्मा 17 और अय्यर 04 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा, नान्द्रे बर्गर और मार्को यान्सन ने 1-1 विकेट लिया।

    दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 176 रन बनाए, मार्करम का शतक, बुमराह ने झटके 6 विकेट

    इससे पहले एडन मार्करम (106) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 176 रन बनाए।

    पहली पारी के आधार पर 98 रन से पीछे रही दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत पहली पारी से थोड़ी बेहतर रही। सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम और कप्तान डीन एल्गर ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। इसी स्कोर पर मुकेश कुमार ने एल्गर को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ एल्गर का बतौर बल्लेबाज टेस्ट करियर भी समाप्त हो गया। एल्गर ने अपने आखिरी टेस्ट पारी में केवल 12 रन बनाए। 41 के कुल स्कोर पर मुकेश ने टोनी डी जॉर्जी (01) को भी चलता कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

    जसप्रीत बुमराह ने 45 के कुल स्कोर पर ट्रिस्टन स्टब्स (01) को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। यहां से बुमराह का जादू चला और अफ्रीकी बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटने लगे और दक्षिण अफ्रीका ने 111 रन पर 7 विकेट खो दिये। हालांकि एक तरफ से गिरते विकेटों के बीच दूसरी तरफ एडन मार्करम टिके रहे और तेजी से रन बनाना जारी रखा। मार्करम ने केवल 99 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद मार्करम सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे। उन्होंने 103 गेंदों पर 17 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 106 रन बनाए। मार्करम के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को समेटने में ज्यादा समय नहीं लिया और पूरी टीम 176 रनों पर सिमट गई और भारत को जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य मिला।

    भारत की तरफ से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 6, मुकेश कुमार ने 2, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।

    भारत की पहली पारी 153 रनों पर सिमटी, भारतीय टीम ने बिना कोई रन बनाए खोए 6 विकेट

    इससे पहले लुंगी एनगिडी और कागिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत की पहली पारी 153 रनों पर समेट दी। इन दोनों गेंदबाजों ने भारत के आखिरी 6 विकेट बिना कोई रन दिये झटक लिये। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में केवल 55 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी के आधार पर 98 रन की बढ़त हासिल की है।

    दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही और यशस्वी जायसवाल 17 के कुल स्कोर पर बिना खाता खोले कागिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 72 के कुल स्कोर पर नांद्रे बर्गर ने रोहित शर्मा को चलता किया। रोहित ने 39 रन बनाए। इसके बाद 105 के कुल स्कोर पर शुभमन गिल 36 रन बनाकर बर्गर का दूसरा शिकार बने। श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले बर्गर का तीसरा शिकार बने। इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने पांचवे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। 153 के कुल स्कोर पर राहुल 8 रन बनाकर एनगिडी के शिकार बने। यहां से एनगिडी और कागिसो रबाडा ने भारतीय पारी को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया और पूरी टीम 153 के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत के 6 बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला।

    दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसा रबाडा, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिये।

    दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर सिमटी

    इससे पहले मोहम्मद सिराज (9 ओवर 15 रन 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका को केवल 55 रनों पर समेट दिया। भारत के खिलाफ टेस्ट में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने भी दो-दो विकेट झटके।

    इस मैच में अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पूरी तरह से गलत साबित किया। सिराज ने मैच के चौथे ओवर में एडन मार्करम (02) को स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर विकेट लेने का सिलसिला शुरु किया और 47 रन तक पहुंचते-पहुंचते मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। उन्होंने इस दौरान 9 ओवर फेंके और तीन मेडन देते हुए 6 विकेट ले लिए। सिराज के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अपना पहला टेस्ट खेल रहे मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिया।

    दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केवल डेविड बेंडिंगहम (12) और विकेटकीपर काइल वेरायाने (15) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत 2027 तक दाल उत्पादन के क्षेत्र में होगा आत्मनिर्भर : शाह
    Next Article अवध की थाली का स्वाद चखेगी दुनिया
    admin

      Related Posts

      भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

      April 27, 2026

      आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

      April 22, 2026

      रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

      March 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
      • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
      • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
      • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version