Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वाइब्रेंट गुजरात समिट: ‘ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम’ 10 जनवरी को, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल
    बिजनेस

    वाइब्रेंट गुजरात समिट: ‘ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम’ 10 जनवरी को, प्रधानमंत्री मोदी होंगे शामिल

    adminBy adminJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ‘गिफ्ट सिटी-आधुनिक भारत की एक प्रेरणा’ थीम पर 11 जनवरी को होगी सेमिनार
    – प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल फिनटेक कंपनियों के लीडर्स के साथ मुलाकात करेंगे

    गांधीनगर। गिफ्ट सिटी गुजरात सरकार के सहयोग से 10 जनवरी को ‘ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम’ कार्यक्रम गिफ्ट सिटी क्लब में होगा। दूसरे दिन 11 जनवरी को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में ‘गिफ्ट सिटी-आधुनिक भारत की एक प्रेरणा’ विषय पर एक सेमिनार भी होगी।

    गिफ्ट सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ तपन रे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ग्लोबल फिनटेक कंपनियों के लीडर्स के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान हर लीडर उनकी भविष्य परियोजनाओं पर आधारित एक प्रॉस्पेक्टस प्रधानमंत्री के साथ साझा करेगा। प्रधानमंत्री के इस मुलाकात कार्यक्रम में गूगल, आईबीएम, एक्सेंचर, कैपजेमिनाय, एनवाईएस ग्रुप, ऐमजॉन पे, एनएएसडीएक्यू, स्टोनेक्श, वेल्स फार्गो, स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी) सहित विभिन्न ग्लोबल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग लेंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि 11 जनवरी को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में ‘गिफ्ट सिटी-आधुनिक भारत की एक प्रेरणा’ विषय पर सेमिनार होगी। उद्घाटन सत्र को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में गुजरात सरकार के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, गिफ्ट सिटी के चेयरमैन हसमुख अढिया और आईएफएससीए के चेयरमैन के राजारमन शामिल होंगे।

    मुख्य संबोधनों के बाद तीन पैनल चर्चाएं होंगी। पैनल चर्चा के लिए विषय ‘भविष्य के वित्त के लिए रूपरेखा तैयार करना-अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों की भूमिका’ का विवरण देते हुए तपन रे ने बताया कि पैनल के दौरान भविष्य के वित्त के लिए रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ‘द राइट कनेक्ट ऑफ टेक एंड फिन-इमर्जिंग ट्रेन्ड्स ग्लोबली’ विषय पर होने वाली पैनल चर्चा में वित्त, बीमा, पूंजी बाजार आदि में प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने में गिफ्ट सिटी की भूमिका पर चिंतन-मंथन किया जायेगा।

    तपन रे ने आगे बताया कि ‘अर्बन रिज़ीलियंस: बिल्डिंग सस्टेनेबल एंड फ्यूचर प्रूफ सिटी’ विषय पर एक और पैनल में घटते संसाधनों के साथ जीवन और व्यवसायों के लिए एक स्थायी दृष्टिकोण अपनाने की रणनीतियों पर चर्चा की जानी है। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने पर्यावरण को संरक्षित करने और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करने पर वैश्विक विचारक बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत वैश्विक मंच पर वित्तीय प्रमुखता की राह पर आगे बढ़ रहा है, गिफ्ट सिटी वैश्विक वित्त के मानचित्र पर भारत को वैश्विक वित्तीय बाजारों के लिए और अधिक सुलभ बना रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में अब ‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’ का खेल
    Next Article इंडिगो एयरलाइन ने टिकट पर ईंधन शुल्क वसूलना बंद किया
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version