Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तर 24 परगना जिले में ईडी के अधिकारियों पर तृणमूल समर्थकों का हमला, जान बचाकर भागे
    देश

    उत्तर 24 परगना जिले में ईडी के अधिकारियों पर तृणमूल समर्थकों का हमला, जान बचाकर भागे

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में छापा मारने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस वजह से अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

    उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर पर छापा मारने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ है। संदेशखाली के विभिन्न स्थानों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कें घेर कर टायरों में आग लगा दी। मीडिया की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। यह पहली बार है कि ईडी को किसी अभियान में इतने सख्त विरोध का सामना करना पड़ा।

    इस घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई। राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी के अधिकारी संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर पहुंचे। घर पर ताला लगा था। काफी देर तक फोन करने के बाद भी किसी ने जवाब नहीं दिया। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद ईडी के अधिकारियों ने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की। उसी समय तृणमूल समर्थक पहुंच गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। तृणमूल के एक गुट पर केंद्रीय बलों के जवानों को धक्का देने का भी आरोप लगाया गया है। तृणमूल समर्थकों का आक्रामक रुख देखते हुए ईडी अधिकारी बैरंग लौट गए। इसके बाद भी भीड़ बवाल काटती रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो विधायक सीता सोरेन ने सीबीआई कोर्ट में पासपोर्ट जमा किया
    Next Article नशे में धुत चालक ने एंबुलेंस को डिवाइडर पर चढ़ाया
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी

      July 28, 2025

      मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

      July 27, 2025

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version