Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अमेरिका में 170 से ज्यादा बोइंग 737 मैक्स-9 विमानों की उड़ान पर रोक
    विदेश

    अमेरिका में 170 से ज्यादा बोइंग 737 मैक्स-9 विमानों की उड़ान पर रोक

    adminBy adminJanuary 7, 2024Updated:January 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के एयर सेफ्टी रेगुलेटर ने शनिवार देररात अलास्का एयरलाइंस बोइंग के 170 से ज्यादा 737 मैक्स 9 विमानों की उड़ान पर अस्थाई रोक लगा दी। एयर सेफ्टी रेगुलेटर का यह फैसला ओरेगॉन की घटना के बाद आया है। इस घटना में बोइंग के विमान का बीच हवा में दरवाजा टूट गया। इससे यात्रियों की जान पर बन आई। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बोइंग के 737 मैक्स 9 विमानों की तुरंत जांच का निर्देश दिया है। जांच पूरी होने के बाद ही इन विमानों की उड़ान शुरू हो सकेगी। शनिवार देररात जारी आदेश के बाद अमेरिका में बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज के करीब 171 विमान नहीं उड़ सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे इस विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया था। विमान में 171 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। यह विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा था। दरवाजा उखड़ने के बाद विमान के अंदर प्रेशर घट गया और ऑक्सीजन मास्क खुल गए थे। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

    डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, विमान यात्री 20 वर्षीय एलिजाबेथ ने कहा कि विमान में बैठने पर आमतौर पर जो आवाज सुनाई देती है, उससे 10 गुना ज्यादा तेज आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे हमारे कान फट जाएंगे। एक और विमान यात्री कायली रिंकर के अनुसार, दरवाजे के बगल की सीट पर एक बच्चा बैठा था। उसकी शर्ट फट गई।

    डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, दरवाजे के अलग होते ही पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा की। ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की बात कहते सुनाई देता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीरीज के विमान दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। 2018 में इंडोनेशियाई एयरलाइन के तहत उड़ान भरते वक्त पहली बार यह विमान क्रैश हुआ था। तब करीब 189 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद मार्च 2019 में एक और बोइंग 737 मैक्स प्लेन क्रैश हुआ। इसमें 157 लोगों की मौत हो गई। इसके तीन दिन बाद अमेरिका ने इनकी उड़ान पर रोक लगा दी। 2021 में बोइंग ने अमेरिकी न्याय विभाग के समक्ष 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना भरा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, शेख हसीना ने ढाका सिटी कॉलेज में वोट डाला
    Next Article प्रधानमंत्री शेख हसीना को भरोसा, जनादेश बांग्लादेश अवामी लीग के पक्ष में आएगा
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version