Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»नए सदस्यों को सदन में विचार रखने के लिए दी जाएगी प्राथमिकताः नरेन्द्र सिंह तोमर
    राजनीति

    नए सदस्यों को सदन में विचार रखने के लिए दी जाएगी प्राथमिकताः नरेन्द्र सिंह तोमर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शून्यकाल में तात्कालिक घटना के विषयों को भी उठा सकेंगे सदस्यः विधानसभा अध्यक्ष
    भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा एवं लोकसभा (प्राइड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 16वीं विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कायर्क्रम का बुधवार शाम को समापन हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आगामी 7 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में प्रथम बार निर्वाचित सदस्यों को सदन में बोलने की प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को सदन में बोलने का अवसर मिले, इसके लिए हमें प्रयास करना चाहिए।

    तोमर ने कहा कि शून्यकाल में लिखित सूचनाओं पर बोलने का प्रावधान अभी है, किंतु आगामी सत्र में यह भी निर्धारित किया जाएगा कि शून्यकाल में महत्वपूर्ण तत्कालीन घटनाओं पर भी सदस्य अपनी बात रख सकेंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में लोकसभा और विधानसभा सचिवालय की भूमिका को भी प्रतिपादित किया।

    विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि इस बार 69 विधायक पहली बार चुन कर आए हैं। उन्हें एक पत्र भेजकर उनसे इस दो दिवसीय प्रबोधन का अनुभव लिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नए विधायकों के लिए एक और प्रबोधन कार्यक्रम अगर आवश्यक लगे तो उस दिशा में विचार करना चाहिए।

    समापन सत्र को संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद एवं सभापति विशेषाधिकार समिति सुनील सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, मप्र विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह, विधानसभा के सदस्यगण, अधिकारीगण एवं पत्रकार उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम की शुभारंभ मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आथित्य में प्रारंभ हुआ था। प्रबोधन कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, लोकसभ में लाभ के पदों पर गठित संयुक्त समिति के अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सिंह, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरण शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य सुरेश पचौरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह, झारखण्ड के सांसद एवं सभापति विशेषाधिकार समिति सुनील सिंह आदि ने संसदीय प्रक्रिया एवं सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञानवर्धक व्याख्यान विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीला वाहन दुर्घटना में लापता महिला वन अधिकारी का शव बरामद
    Next Article केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया ने अहमदाबाद-अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      जामताड़ा वोटर लिस्ट पर BJP के सवाल, एक मकान में 54 मतदाताओं के नाम का दावा; जांच की मांग

      September 10, 2026

      बिहार MLC चुनाव में 8 सीटों पर घमासान, PK की एंट्री से बिगड़ा सियासी गणित; जानें पूरा समीकरण

      September 7, 2026

      मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सुदेश महतो का शोक संदेश, बोले- उनकी कमी पूरी नहीं हो सकती

      September 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2029 से पहले भाजपा शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी : अमित शाह
      • डोरंडा में अपराधियों का तांडव: उर्दू लाइब्रेरी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत, पुलिस जांच में जुटी
      • धनबाद में दर्दनाक हादसा: अवैध खनन के दौरान मिट्टी धंसने से तीन की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
      • पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की बाइक जब्त
      • BRICS Summit 2026: आतंकवाद पर भारत-चीन साथ, मुनीर की बढ़ेगी टेंशन! ब्रिक्स में ऐसा क्या हुआ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version