Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भोपालः सात माह के मासूम को घसीटकर ले गए कुत्ते, लहूलुहान हालत में मिला शव
    Top Story

    भोपालः सात माह के मासूम को घसीटकर ले गए कुत्ते, लहूलुहान हालत में मिला शव

    adminBy adminJanuary 13, 2024Updated:January 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी भोपाल में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सात माह के मासूम को कुत्तों ने मार डाला। बच्चे को कुत्ते घसीटकर ले गए। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। परिजन बच्चे को तलाश रहे थे। लहूलुहान हालत में उसका शव मिला। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

    घटना शहर के अयोध्या बायपास स्थित मीनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर पांच के पास की है। यहां शिव नगर बस्ती के पास रहने वाली महिला सात माह के बच्चे को सोता हुआ छोड़कर कुछ देर के लिए बाहर गई थी, तभी आवारा कुत्ते बच्चे को घर से उसे घसीटकर ले गए और उसे नोंच कर मार डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।

    क्षेत्र के एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि मूलत: गुना जिले का एक मजदूर महेंद्र वाल्मीकि अपने परिवार के साथ छावनी पठार बिलखिरिया में रहता है। इन दिनों महेंद्र व उसकी पत्नी मिनाल रेसीडेंसी इलाके के गेट नंबर पांच के पास साफ-सफाई का काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मां ने बच्चे को दूध पिलाने के बाद जमीन पर लिटा दिया। कुछ देर बाद देखा तो बच्चा गायब था। इसी दौरान बच्चे को उसके घर से कुत्ते घसीटकर ले गए। मां जब वापस आई तो बच्चे को न देख चौंकी तथा तुरंत ही अपने पति को घर बुला लिया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी ही दूरी पर बच्चा तो मिल गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर नोंचने के निशान थे। कुत्ते उसका एक हाथ पूरी तरह से खा गए थे। मासूम को कुत्तों ने जब मार डाला तब नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। शुक्रवार को नगर निगम की टीम कुत्ते पकड़ने पहुंचीं तब यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया।

    बच्चे की मौत के बाद उसके माता-पिता सदमे में थे, साथ ही डरे हुए भी। इसलिए उन्होंने किसी कुछ भी बताए बगैर बच्चे के शव को दफना दिया। अब अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे का कहना है कि बच्चे के माता-पिता शोकाकुल हैं। इसलिए उन्होंने अभी यह नहीं बताया है कि बच्चे को कहां पर दफनाया है। उनके बयान लेने के बाद शनिवार को शव को निकाला जाएगा तथा उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह पता चल सकेगा कि बच्चे की मौत कुत्तों के काटने से हुई है या फिर किसी और वजह से।

    इस पूरे मामले में पुलिस पर गंभीरता न बरतकर लीपापोती के आरोप भी लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस को परिजनों ने शपथ पत्र देकर पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ भी नहीं किया। शुक्रवार को जब सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल हुआ तब शुक्रवार शाम सवा सात बजे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का पुणे में निधन
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    admin

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025

      जिस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं वहां 174 मुस्लिम महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ : चंपाई सोरेन

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version