Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण से कई देशों की नींद उड़ी
    दुनिया

    उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण से कई देशों की नींद उड़ी

    adminBy adminJanuary 15, 2024Updated:January 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के हाइपरसोनिक वारहेड युक्त मध्यवर्ती दूरी की ठोस-ईंधन बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण ने कई देशों की नींद उड़ा दी है। इस पर उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि रविवार दोपहर हुए इस प्रक्षेपण का उद्देश्य मिसाइल के ठोस-ईंधन इंजन की विश्वसनीयता और हाइपरसोनिक वारहेड की गतिशील उड़ान क्षमताओं की पुष्टि करना था। यह परीक्षण सफल रहा।

    केसीएनए के अनुसार, इस परीक्षण से किसी भी पड़ोसी देश की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा और इसका क्षेत्रीय स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। यह परीक्षण रक्षा विज्ञान संस्थानों की शक्तिशाली हथियार प्रणालियों को विकसित करने की नियमित गतिविधियों का एक हिस्सा है। इस परीक्षण पर दक्षिण कोरिया ने सोमवार को बड़ा दावा किया। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया ने कहा है कि यह मिसाइल दूरस्थ अमेरिकी लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिजाइन की गई है। इससे गुआम और जापान में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को लक्षित किया जा सकता है।

    दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया की इस मिसाइल ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच पानी में उतरने से पहले लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) की उड़ान भरी। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया 2021 से हाइपरसोनिक हथियारों का परीक्षण कर रहा है। उन्हें मैक 5 से अधिक या ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक गति से उड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।

    केसीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री चोए सन हुई के नेतृत्व में एक उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल रूस के विदेश मंत्री के निमंत्रण पर रूस की यात्रा के लिए रविवार को प्योंगयांग से रवाना हुआ है। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सरकारों का दावा है कि उत्तर कोरिया, रूस को यूक्रेन पर आक्रमण के लिए तोपखाने और मिसाइलों सहित अन्य हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजापान में 86.6 फीसद लोग कड़े राजनीतिक धन नियंत्रण कानून के पक्ष में
    Next Article अकेले दम पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version