Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अयोध्या के राम मंदिर में अरुण योगीराज की बनायी मूर्ति स्थापित होगी
    राज्य

    अयोध्या के राम मंदिर में अरुण योगीराज की बनायी मूर्ति स्थापित होगी

    adminBy adminJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -18 जनवरी को गर्भगृह में रखे जायेंगे श्री राम लला
    -22 जनवरी को 12:20 से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और उससे पहले के सभी कार्यक्रम की पूरी जानकारी सामने आ गयी है। 22 जनवरी को दोपहर 12.20 से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास अपने विचार रखेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मैसूरु के शिल्पकार अरुण योगीराज द्वारा बनायी गयी श्री राम लला की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर में स्थापना के लिए चुना गया है। अरुण योगीराज की बनायी श्री राम लला की मूर्ति 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित की जायेगी। श्री राम लला की मूर्ति का वजन 150-200 किलोग्राम की होगी। अरुण योगीराज मैसूर के रहने वाले हैं। उन्होंने केदारनाथ में शंकाराचार्य की प्रतिमा बनायी है। दिल्ली के इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोष की प्रतिमा भी उन्होंने ही बनायी है। सत्तर साल से जिस प्रतिमा की पूजा होती रही है, वो मूर्ति भी मुख्य गर्भगृह में रहेगी।

    मूर्ति निर्माण स्थल से पूजन का शुभारंभ
    श्री राम लला की मूर्ति का जिस कुटिया में निर्माण किया गया, 16 जनवरी को पूजन का प्रारंभ इसी कर्म कुटी से होगा। इसके बाद मूर्ति का निर्माण करने वाले शिल्पी का प्रायश्चित पूजन होगा। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने बताया कि 17 फरवरी को श्री विग्रह का परिसर भ्रमण कराया जायेगा तथा गर्भगृह का शुद्धिकरण होगा। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी से अधिवास प्रारंभ होगा। दोनों समय जलाधिवास होगा। साथ ही सुगंधि और गंधाधिवास भी होगा। 19 जनवरी को प्रात: फल अधिवास और शाम को धान्य अधिवास होगा। 20 जनवरी को सुबह पुष्प और रत्न अधिवास, शाम को घृत अधिवास होगा। 21 जनवरी को प्रात: शर्करा, मिष्ठान और मधु अधिवास होगा। शाम को औषधि और शय्या अधिवास होगा। भगवान राम सूर्यवंशी हैं और आदित्य भी द्वादश हैं इसलिए द्वादश अधिवास हो रहे हैं। मंदिर परिसर 23 जनवरी से लोगों के लिए खोल दिया जायेगा।

    प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही पूरे देश का माहौल ‘राम मय’
    प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही पूरे देश का माहौल ‘राम मय’ हो गया है। धरती से आसमान तक सिर्फ ‘राम नाम की गूंज’ सुनायी दे रही है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा 7,000 से अधिक अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां और देश भर से बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हैं। भव्य समारोह से पहले, उत्तर प्रदेश सरकार और अयोध्या प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं और पवित्र नगरी को इस बड़े दिन के लिए सजाया जा रहा है।

    महेंद्र सिंह धोनी को भी मिला निमत्रण पत्र
    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं पद्मभूषण महेंद्र सिंह धोनी को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता मिला है। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह धनंजय सिंह द्वारा दिया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे। बीजेपी के रांची जिला महानगर के महासचिव वरुण कुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने न्योता देने के लिए आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने गुमला की शशि किरण बिरिजिया से की बात
    Next Article बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर करारा हमला, हेमंत सोरेन के होटवार जाने का समय आ गया
    admin

      Related Posts

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version