Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    बिजनेस

    घरेलू शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

    adminBy adminJanuary 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – 1,129 अंक टूट कर सेंसेक्स ने शुरू किया कारोबार

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज कोहराम मचा हुआ नजर आ रहा है। शुरुआती घंटे में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज के कारोबार की शुरुआत जबरदस्त कमजोरी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद लिवालों ने कुछ देर तक खरीदारी करके दोनों सूचकांक को सपोर्ट करने की कोशिश भी की। लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव इतना अधिक है कि शेयर बाजार लगातार लाल निशान में बना हुआ है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.16 प्रतिशत और निफ्टी 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस, लार्सन ऐंड टुब्रो, अपोलो हॉस्पिटल, एचसीएल टेक्नोलॉजी और कोल इंडिया के शेयर 1.13 प्रतिशत से लेकर 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर 5.82 प्रतिशत से लेकर 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,029 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 750 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,279 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 21 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 1,129.84 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 71,998.93 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसके कारण थोड़ी देर के लिए ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 500 अंक उछल कर 72,484.80 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का जोरदार दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक 1,371.23 अंक टूट कर 71,757.54 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस बड़ी गिरावट के बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में कुछ सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 850.07 अंक की कमजोरी के साथ 72,278.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 385.05 अंक टूट कर 21,647.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 200 अंक उछल कर 21,851.50 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनते ही ये सूचकांक 395.35 अंक लुढ़क कर 21,636.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे ये सूचकांक निचले स्तर से थोड़ा ऊपर जाकर कारोबार करने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 252.20 अंक की कमजोरी के साथ 21,780.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 2,282.12 अंक यानी 3.16 प्रतिशत टूट कर 70,846.65 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 377.35 अंक यानी 1.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,654.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 199.17 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,128.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 65.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत फिसल कर 22,032.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री सत्यानंद भोक्ता की डिस्चार्ज याचिका खारिज
    Next Article झरिया में पिंटू अग्रवाल के घर आइटी रेड
    admin

      Related Posts

      सोना और चांदी की घटी कीमत

      August 13, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      August 13, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version