Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रधानमंत्री युवाओं से करेंगे लाइव संवाद, बेगूसराय में सात जगह होगा कार्यक्रम
    राज्य

    प्रधानमंत्री युवाओं से करेंगे लाइव संवाद, बेगूसराय में सात जगह होगा कार्यक्रम

    adminBy adminJanuary 21, 2024Updated:January 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवा मतदाताओं से लाइव संवाद करेंगे। इसकी व्यापक पैमाने पर तैयारी चल रही है। इस अवसर पर बेगूसराय में 14 हजार युवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र बेगूसराय, मटिहानी, चेरिया बरियारपुर, बखरी, तेघड़ा, बलिया एवं बछवाड़ा में एलईडी की व्यवस्था बीजेपी के युवा मोर्चा द्वारा की जा रही है। जहां कि इस नवमतदाता सम्मेलन में दो-दो हजार लोगों शामिल करने की तैयारी है।

    कार्यक्रम का उद्देश्य नवमतदाताओं तक संदेश पहुंचाना है कि मोदी सरकार युवाओं के प्रति पूरी तरह समर्पित है। देश के युवा लोकतंत्र के नींव होते हैं, इसलिए मतदान की उपयोगिता समझें। प्रधानमंत्री के मुहिम में युवाओं को जोड़ने के लिए नंबर-7820078200 जारी किया गया है।

    प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नवमतदाता सम्मेलन किया जा रहा है। इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जनवरी को देशभर के पांच हजार स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे, तीन लाख से ज्यादा युवा से सीधे संवाद करेंगे।

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने बताया कि युवाओं तक पहुंचने के अभियान के हिस्से के रूप में टीम कॉलेज परिसरों, कोचिंग सेंटरों, स्टेडियमों, खेल के मैदानों और अन्य क्षेत्रों में जाकर उनसे संपर्क जुटा रही है। केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के बारे में बता रही है।

    नए रजिस्टर्ड मतदाता के साथ मतदान के मूल्य पर भी चर्चा की जा रही है। युवा मोर्चा उन्हें यह भी बताने की कोशिश में जुटा हुआ है कि 2014 के बाद देश में क्या बदलाव हुए हैं, भारत कैसे लगातार विकास कर रहा है, सरकार इस विकास को कैसे बढ़ावा दे रही है। 25 जनवरी के कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई है।

    Bihar Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का 22 को होगा आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 22 जनवरी को 2500 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
    admin

      Related Posts

      रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

      May 19, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      • बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version