Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची पुलिस 22 जनवरी को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर, 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात
    झारखंड

    रांची पुलिस 22 जनवरी को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर, 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात

    adminBy adminJanuary 21, 2024Updated:January 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में रामोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही संवेदनशील स्थानों में पुलिस की खास नजर है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की खास टीम बनाई गई है। उत्सव के माहौल में कोई खलल ना पड़े और समाज में तनाव ना फैल सके इसे लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। राजधानी के वैसे इलाके जहां पूर्व में सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आ चुके हैं वैसे इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा है।

    अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। राजधानी के 50 से अधिक मंदिरों में विशेष पूजन का कार्यक्रम तय है। कई जगह बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर जिलेभर में डेढ़ हजार से ज्यादा फोर्स की तैनाती की गई है। फोर्स की तैनाती 21 से 23 जनवरी तक की गई है।

    इस संबंध में रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस के अलावा रैफ, जैप और आईआरबी जवानों की भी तैनाती की गई है। खास तौर पर अति संवेदनशील इलाकों में सबसे ज्यादा फोर्स तैनात रहेंगे। अति संवेदनशील इलाकों में फोर्स के अलावा अग्निशमन दस्ता, वाटर कैनन के अलावा वज्र वाहन को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग वे खुद कर रहे हैं।

    एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा में डीएसपी के अलावा सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को अलग से लगाया गया है। शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। शहरभर के थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गश्ती करें। कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। एसएसपी ने थानेदारों को यह भी निर्देश दिया है कि वे लगातार अपने-अपने क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाएं।

    उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व ही राजधानी के चौक-चौराहों पर लगे सभी सीसीटीवी को दुरुस्त कर लिया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी के जरिए शहर में निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है। रांची में कार्यक्रमों की निगरानी ड्रोन कैमरे से होगी। रांची पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं। साइबर सेल को भी सोशल मीडिया पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के 39 परीक्षा केंद्रों में सीटेट की परीक्षा संपन्न, 40 हजार अभ्यर्थी हुए शामिल
    Next Article रांची का चप्पा-चप्पा हुआ राममय,  भगवा झंडे से पटी राजधानी
    admin

      Related Posts

      JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
      • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
      • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
      • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
      • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version