एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोरो शोरो से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स करने में व्यस्त है| इन्हे आखिरी बार फिल्म ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन के साथ देखा गया था| अब वह फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक?’ में नज़र आने वाली है जिसकी शूटिंग पूरी की जा चुकी हैं| वहीं, प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस को वह और उनकी मम्मी संभालती है| अमेरिका से ही वह अपने प्रोडक्शन हाउस का ध्यान रखती हैं और कहानी से लेकर कास्टिंग तक फाइनल करती हैं| बता दें, प्रियंका के होम प्रोडक्शन में मराठी, पंजाबी और भोजपुरी फिल्में बनाई जाती हैं| साथ ही इसमें कई रीजनल फिल्में भी बन चुकी हैं|
हाल ही में आई खबरों के मुताबिक़, प्रियंका अब अपने प्रोडशन हाउस को हॉलीवुड लेकर जल्द जाएंगी| वह अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत एक नयी हॉलीवुड फिल्म बनाएंगी| इस फिल्म का काम साल 2017 के अंत तक शुरू हो जाएगा| इस बात की जानकारी प्रियंका और उनकी मम्मी मधु चोपड़ा दी और बताया कि हम हॉलीवुड फिल्म बना रहे हैं|
मधु चोपड़ा ने प्रियंका के काम को लेकर कहा, “जब हम जागते हैं तब वो जागती है और काम करती है और जब हम सोते हैं तब भी वो जागती है और काम करती है| ”
पीसी अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक?’ में एक योग दूत का रोल प्ले करेंगी| इस फिल्म में उनके साथ रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे तमाम एक्टर्स होंगे| फिल्ममेकर्स ने इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है|