Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देशभर में 1.25 लाख करोड़ रुपये का हुआ व्यापार
    बिजनेस

    श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देशभर में 1.25 लाख करोड़ रुपये का हुआ व्यापार

    adminBy adminJanuary 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दिल्ली में 25 और यूपी में 40 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान
    -देशभर में श्रीराम मंदिर के डेढ़ लाख से ज़्यादा कार्यक्रम व्यापारियों ने किए
    नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देश की अर्थव्यवस्था में सनातन इकोनॉमी का एक नया अध्याय जुड़ा है, जिसके तेज़ी से देशभर में विस्तार होने की बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि एक मोटे अनुमान के मुताबिक श्रीराम मंदिर में समारोह से देशभर में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जिसमें अकेले दिल्ली में लगभग 25 हजार करोड़ और उत्तर प्रदेश में करीब 40 हजार करोड़ रुपये का सामान और सेवाओं के जरिए व्यापार हुआ है।

    कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब आस्था एवं भक्ति के कारण इतने बड़ा पैसा व्यापार के ज़रिए देश के बाजारों में आया है। खंडेलवाल ने कहा कि विशेष बात ये है कि यह सारा व्यापार छोटे व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों द्वारा किया गया, जिसके कारण यह पैसा व्यापार में आर्थिक तरलता को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर की वजह से देश में व्यापार के अनेक नए अवसर मिले हैं। बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

    खंडेलवाल ने कहा कि अब समय आ गया है, जब आंत्रप्रेन्योर एवं स्टार्टअप्स को व्यापार में नए आयाम जोड़ने की क़वायद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैट इस विषय पर जल्द ही एक सेमिनार नई दिल्ली में करने जा रहा है। खंडेलवाल ने बताया कि कैट के हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या राष्ट्रीय अभियान के तहत एक जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक देश के 30 हजार से ज़्यादा छोटे-बड़े व्यापारिक संगठनों ने देशभर में डेढ़ लाख से ज़्यादा कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें अकेले 22 जनवरी को एक लाख से ज़्यादा आयोजन हुए।

    उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से करीब 2 हज़ार शोभायात्रा, 5 हज़ार से अधिक बाज़ारों में श्री राम फेरी, 1000 से अधिक श्रीराम संवाद कार्यक्रम, 2500 से ज़्यादा संगीतमय श्रीराम भजन एवं श्रीराम गीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। 22 जनवरी को देशभर में व्यापारी संगठनों द्वारा बाज़ारों में 15 हज़ार से अधिक एलईडी स्क्रीन लगाई गईं तथा 50 हजार से अधिक स्थानों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, अखंड रामायण एवं अखंड दीपक के कार्यक्रम किए गए। इसके साथ ही देशभर में 40 हजार से अधिक भंडारे का आयोजन व्यापारियों ने किए।

    खंडेलवाल ने यह भी बताया कि देशभर में करोड़ों की संख्या में श्रीराम मंदिर के मॉडल, माला, लटकन, चूड़ी, बिंदी, कड़े, राम ध्वज, राम पटके, राम टोपी, राम पेंटिंग, राम दरबार के चित्र, श्री राम मंदिर के चित्र आदि की भी ज़बरदस्त बिक्री हुई। इसके साथ ही देशभर में पंडितों एवं ब्राह्मणों को भी बड़े पैमाने पर इनकम हुई। उन्होंने बताया कि करोड़ों किलो मिठाई एवं ड्राई फ्रूट की प्रसाद के रूप में बिक्री की गई । यह सब आस्था और भक्ति के सागर में डूबे लोगों द्वारा किया गया और देश भर में ऐसा मंजर पहले कभी देखने को नहीं मिला। देशभर में करोड़ों रुपये के पटाखे, मिट्टी के दीपक, पीतल एवं अन्य वस्तुओं से बने दीपक की भी खूब बिक्री हुई।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग उपहार के रूप में श्रीराम मंदिर देंगे, ऐसी बड़ी संभावना दिखाई देती है। शादियों में मेहमानों को श्रीराम मंदिर उपहार के रूप में देने की शुरुआत हो ही चुकी है। श्रीराम के प्रति देश के 9 करोड़ से अधिक व्यापारियों की आस्था और विश्वास को अभिव्यक्त करने के लिए कैट ने सनशाइन फाउंडेशन के साथ मिलकर एक बेहद मधुर गीत हर साज में राम बजे-हर घर में अयोध्या सजे, यह संकल्प उठाना है-श्री राम को घर घर लाना है, को रिलीज़ किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजादूगोड़ा की निधि के रिसर्च पेपर का गृहमंत्री अमित शाह ने किया विमोचन
    Next Article एफआईएच हॉकी5एस महिला विश्व कप के लिए तैयार भारतीय महिला टीम
    admin

      Related Posts

      मोबाइल डेटा जैसी क्रांति लाएगा एआई, ऊर्जा खपत में होगी बड़ी वृद्धि: गौतम अडाणी

      May 11, 2026

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

      May 11, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      May 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन
      • संसदीय समिति की बैठक में नहीं आए प्रधानमंत्री बालेन्द्र, नेपाली कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार
      • काठमांडू हवाई अड्डे पर टर्किश विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित
      • होर्मुज में फिलहाल शांति की उम्मीद नहीं, युद्ध टालने के प्रयासों को झटका
      • सत्य घटनाओं से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून को होगी रिलीज़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version