Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोटबंदी पर चर्चा को तैयार, सदन चलने दे विपक्षः सरकार
    Top Story

    नोटबंदी पर चर्चा को तैयार, सदन चलने दे विपक्षः सरकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 23, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  नोटबंदी के मुद्दे पर लोकसभा में मतविभाजन वाले प्रावधान के तहत चर्चा कराने की विपक्षी दलों की मांग के बीच सरकार ने आज दोहराया कि वह इस विषय के हर पहलू पर विस्तार से चर्चा के लिए तैयार है और विपक्षी दलों के सकारात्मक सुझाव पर सोच-विचार करके उन्हें लागू भी किया जा सकता है। देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले पर विपक्ष लोकसभा में नियम 56 के तहत चर्चा कराने की मांग पर अड़ा है जिसमें मतविभाजन का प्रावधान है। आज भी कोई रास्ता नहीं निकल सका और सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    आज प्रश्नकाल के दौरान जब विपक्षी सदस्य शोर शराबा कर रहे थे तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में मौजूद थे। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे फिर से बैठक शुरू होने पर विपक्ष के लगभग सभी दलों के नेताओं को बोलने का मौका दिया। वहीं सरकार की ओर से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने अपनी बात रखी। वेंकैया ने कहा, ‘‘लोग चाहते हैं कि सदन चले। चर्चा हो। लोग विपक्ष की राय भी सुनना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की गरीब जनता के हित में यह निर्णय लिया है। विपक्ष कार्य स्थगित करके चर्चा कराने की मांग पर अड़ा है लेकिन कार्यस्थगन तभी होता है जब अचानक से कुछ हुआ हो। वेंकैया ने कहा, ‘‘नोटबंदी का यह फैसला तो संसद सत्र शुरू होने से पहले ले लिया गया था। दूसरे सदन (राज्यसभा) में तो विपक्ष ने चर्चा की शुरूआत भी कर दी लेकिन अचानक से रुख बदल दिया।’’

    संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा, ‘‘हम हर पहलू पर चर्चा के लिए तैयार हैं। सरकार जवाब देने के लिए भी तैयार है। सरकार इस बात के लिए भी तैयार है कि यदि विपक्ष की ओर से कोई सकारात्मक सुझाव आता है तो उस पर सोच-विचार करके उसे लागू किया जा सकता है।’’

    कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों के रुख से संसदीय कामकाज में पैदा हो रही रुकावट को निष्प्रभावी करने के लिए आसन की ओर से जो प्रयास किया गया है, उसका सरकार स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि आसन के निर्देश के बाद विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी के दौरान बैनरों का इस्तेमाल बंद कर दिया है, इसका भी स्वागत है। कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से 17 नवंबर को सत्र के पहले कामकाजी दिन से अनुरोध किया जा रहा है कि चर्चा कराई जाए। पूरा राजग और भाजपा हर पहलू पर चर्चा के लिए तैयार हैं। हम आज भी चर्चा के लिए तैयार हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार इस बात के लिए पूरी तरह तैयार है कि चर्चा एक दिन, दो दिन या पूरे तीन दिन भी चल जाए। इससे पहले लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में विपक्षी सदस्यों द्वारा बैनर दिखाये जाने पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार है। लेकिन इस प्रकार से बैनर पोस्टर दिखाना कांग्रेस जैसे दल के लिए ठीक नहीं है जिसने देश पर 50 साल से अधिक समय तक शासन किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू किया है और हम इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। कुमार ने कहा कि देश में कुछ राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों में मंगलवार को जो जनादेश आया है..मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम में हमें जनादेश मिला है और यह नोटबंदी के पक्ष में जाता है। जनादेश कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जनादेश समझना चाहिए और चर्चा करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुगलखोरी और कानाफूसी से बाज आयें कार्यकर्ताः मुलायम
    Next Article दबाव बनाने के लिए ‘पानी’ का इस्तेमाल न होः पाक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

    April 23, 2026

    विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके

    April 23, 2026

    रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

    April 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version