Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गणतंत्र दिवस : शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का अनूठा संगम, गर्व से चमक उठी हर आंख
    Breaking News

    गणतंत्र दिवस : शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का अनूठा संगम, गर्व से चमक उठी हर आंख

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारत की समृद्ध विरासत और विविधता के जरिए जगाई देशभक्ति की भावना

    लखनऊ,। हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए… गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर कण-कण, गण तंत्र की गौरव गाथा की अमर कहानी गा रहा है। राष्ट्रीय पर्व 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को सादगीपूर्वक आकर्षक तरीके से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का ऐसा संगम दिखा कि हर आंख गर्व से चमक उठी।

    सेना के जवान अलग-अलग हथियारों-उपकरणों का गणतंत्र दिवस परेड में अपनी जौहर का प्रदर्शन करने के साथ सारे जहां से अच्छा हिंदोस्थान हमारा… जैसे देशभक्ति तरानों पर कदमताल किया। वहीं स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। विभिन्न नृत्यों, संगीत और नाटकों के जरिए भारत की समृद्ध विरासत और विविधता को जीवंत रूप से प्रस्तुत कर आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना जगाई। भव्य आयोजन में विभिन्न सैन्य टुकड़ियों, सांस्कृतिक दलों और झांकियों का प्रदर्शन हुआ, जो भारत की ताकत, एकता और सांस्कृतिक विविधता का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

    गणतंत्र दिवस की धूम, तिरंगे की बहार
    कुछ दिन पहले अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भगवा रंग की बहार छाई हुई थी, वहीं गणतंत्र दिवस पर भी तिरंगे की बहार हर कहीं दिखी। पूरी राजधानी तिरंगा झंडों से लेकर पटी थी और लोगाें का तन-मन भी तिरंगा नजर आया। कई तरह के टी-शर्ट, टोपियां, हैंड-बैंड आदि लगाए बच्चे राष्ट्र प्रेम के भाव प्रदर्शित कर रहे थे।

    त्याग और बलिदान की गौरवगाथा, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन
    गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया। वर्ष 1950 में इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन किया गया।

    इन श्लोगन ने भरा जोश

    • ‘आओ सुनाए तुम्हे, भारत की गौरव गाथा
    • सोने की चिड़िया प्यारी थी, जिस पर अंग्रेजो ने डेरा डाला था
    • जकड़ के गुलामी की जंजीरों में, भारत मां के आंगन में कदम डाला था
    • शुरु हुई फिर उन वीरों की कहानी, जो आजादी के लिए व्याकुल था
    • शोर मचाया मंगल पांडेय ने, चली रानी लक्ष्मीबाई की तलवार वो सन् 18़57 था
    • कितने सपूत शहीद हुए, सबकी आंखों में एक ही सपना आजाद भारत था
    • आज़ाद, भगत और खुदीराम हंसते हंसते चढ़ गए फांसी, ये जूनून कुछ मतवाला था
    • तिलक, नेहरु और गांधी के संघर्षों का ये शोर निराला था
    • मिली आजादी हमें, शामिल इसमें कई मां के लाडलो का बलिदान था
    • लूटा दिया सुहाग अपना, मां की आजादी के लिए ऐसा हौसला और कहां था
    • आज पहुंच गए चांद पर, मंगल का चक्कर लगा आए, ये स्वप्न उन कई आंखों का था
    • आओ सुनाएं तुम्हे भारत की गौरव गाथा’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुए मुख्य समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपतिमुख्य अतिथि थे
    Next Article मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, बोले- हमारा हर काम हो देश के नाम
    azad sipahi

      Related Posts

      अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारा लगाने को लेकर तकरार: मोरहाबादी मैदान में आमने-सामने आए इरफान अंसारी और सीपी सिंह

      June 21, 2026

      स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी

      June 21, 2026

      गोवा अवैध खनन मामले में इडी की बड़ी कार्रवाई, 1,023.85 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

      June 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नारा लगाने को लेकर तकरार: मोरहाबादी मैदान में आमने-सामने आए इरफान अंसारी और सीपी सिंह
      • स्कूलों और कॉलेजों में योग को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में काम करेगी सरकार : सम्राट चौधरी
      • घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
      • इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली-बुमराह की वापसी
      • कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version