Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गणतंत्र दिवस : शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का अनूठा संगम, गर्व से चमक उठी हर आंख
    देश

    गणतंत्र दिवस : शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का अनूठा संगम, गर्व से चमक उठी हर आंख

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत की समृद्ध विरासत और विविधता के जरिए जगाई देशभक्ति की भावना

    लखनऊ । हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए… गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर कण-कण, गण तंत्र की गौरव गाथा की अमर कहानी गा रहा है। राष्ट्रीय पर्व 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को सादगीपूर्वक आकर्षक तरीके से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में शौर्य, प्रगति और लोक कलाओं का ऐसा संगम दिखा कि हर आंख गर्व से चमक उठी।

    सेना के जवान अलग-अलग हथियारों-उपकरणों का गणतंत्र दिवस परेड में अपनी जौहर का प्रदर्शन करने के साथ सारे जहां से अच्छा हिंदोस्थान हमारा… जैसे देशभक्ति तरानों पर कदमताल किया। वहीं स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। विभिन्न नृत्यों, संगीत और नाटकों के जरिए भारत की समृद्ध विरासत और विविधता को जीवंत रूप से प्रस्तुत कर आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना जगाई। भव्य आयोजन में विभिन्न सैन्य टुकड़ियों, सांस्कृतिक दलों और झांकियों का प्रदर्शन हुआ, जो भारत की ताकत, एकता और सांस्कृतिक विविधता का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

    गणतंत्र दिवस की धूम, तिरंगे की बहार

    कुछ दिन पहले अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भगवा रंग की बहार छाई हुई थी, वहीं गणतंत्र दिवस पर भी तिरंगे की बहार हर कहीं दिखी। पूरी राजधानी तिरंगा झंडों से लेकर पटी थी और लोगाें का तन-मन भी तिरंगा नजर आया। कई तरह के टी-शर्ट, टोपियां, हैंड-बैंड आदि लगाए बच्चे राष्ट्र प्रेम के भाव प्रदर्शित कर रहे थे।

    त्याग और बलिदान की गौरवगाथा, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

    गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया। वर्ष 1950 में इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन किया गया।

    इन श्लोगन ने भरा जोश

    ‘आओ सुनाए तुम्हे, भारत की गौरव गाथा

    सोने की चिड़िया प्यारी थी, जिस पर अंग्रेजो ने डेरा डाला था

    जकड़ के गुलामी की जंजीरों में, भारत मां के आंगन में कदम डाला था

    शुरु हुई फिर उन वीरों की कहानी, जो आजादी के लिए व्याकुल था

    शोर मचाया मंगल पांडेय ने, चली रानी लक्ष्मीबाई की तलवार वो सन् 18़57 था

    कितने सपूत शहीद हुए, सबकी आंखों में एक ही सपना आजाद भारत था

    आज़ाद, भगत और खुदीराम हंसते हंसते चढ़ गए फांसी, ये जूनून कुछ मतवाला था

    तिलक, नेहरु और गांधी के संघर्षों का ये शोर निराला था

    मिली आजादी हमें, शामिल इसमें कई मां के लाडलो का बलिदान था

    लूटा दिया सुहाग अपना, मां की आजादी के लिए ऐसा हौसला और कहां था

    आज पहुंच गए चांद पर, मंगल का चक्कर लगा आए, ये स्वप्न उन कई आंखों का था

    आओ सुनाएं तुम्हे भारत की गौरव गाथा’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराह्न 3:30 बजे जाएंगे राजभवन
    Next Article मुख्यमंत्री ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा व कुम्हारपारा का किया लोकार्पण
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

      April 26, 2026

      मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की

      April 26, 2026

      केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

      April 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version