Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री को भेजे जा रहे समन के विरोध में झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री को भेजे जा रहे समन के विरोध में झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस

    adminBy adminJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से लगातार भेजे जा रहे समन के विरोध में शनिवार को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोडरमा जिले झुमरीतिलैया कला मंदिर से मशाल जुलूस निकाला।

    इसके माध्यम से झामुमो ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व झामुमो के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय ने किया। मशाल जुलूस झुमरीतिलैया कला मंदिर से निकल कर ओवर ब्रिज होते हुए झंडा चौक पहुंची। जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि केंद्र की सरकार चुनी हुई हेमंत सरकार को अस्थिर करना चाहती है।

    इस दौरान झंडा चौक पर झामुमो जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की चुनी हुई हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने में लगी है. भाजपा की केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है। गैर बीजीपी शासित राज्यों में ईडी, सीबीआई और एनआईए जैसी एजेंसियों को दमन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा अपनी राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए ऐसा कर रही है। झामुमो इसका विरोध करेगा। जिला प्रवक्ता संजय साजन व शशिकांत पांडे ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि धूमिल करना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि सम्मान को ठेस पहुंचाने और चरित्र पर दाग लगाने की उनकी कोशिश को झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा। हेमंत सोरेन की सरकार सर्वजन पेंशन, ओल्ड पेंशन स्कीम सहित कई योजनाओं को लागू कर चुनाव पूर्व जनता से किया अपना वादा निभा रही है। यही भाजपा को खटक रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने देवघर में की बैठक
    Next Article सुदेश महतो ने की पीसीसीएफ के साथ बैठक, जंगली हाथियों की समस्या पर चर्चा
    admin

      Related Posts

      झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव

      September 14, 2025

      झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी

      September 14, 2025

      पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा

      September 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव
      • भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी
      • कांग्रेस की ‘मां पॉलिटिक्स’ महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      • पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version