Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘मन की बात’, बोले-पद्म और अर्जुन पुरस्कार विजेता सबके लिए प्रेरणास्रोत
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘मन की बात’, बोले-पद्म और अर्जुन पुरस्कार विजेता सबके लिए प्रेरणास्रोत

    adminBy adminJanuary 28, 2024Updated:January 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में पद्म और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इन विजेताओं की जीवन यात्रा हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

    ‘मन की बात’ के 109वें एपीसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस समारोह और उसमें नारी शक्ति के प्रदर्शन का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने अर्जुन पुरस्कार पाने वाली बेटियों की उपलब्धियों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि 13 महिला एथलीट को इस बार पुरस्कृत किया गया है। बदलते भारत में देश की बेटियां हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं।

    प्रधानमंत्री ने हर बार की तरह जनता के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा से जुड़े डेटा और शब्दावली का वर्गीकरण किया है। इससे किसी अन्य डॉक्टर के पास जाने पर व्यक्ति के रोग और इलाज संबंधित सारी जानकारी पर्ची के माध्यम से पता चल जाएगी।

    उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा को पुनर्जीवित करने वाली अरुणाचल प्रदेश की यानुंग और आयुष से लोगों का इलाज करने वाले छत्तीसगढ़ के हेमचंद मांझी के बारे में बताया। दोनों को ही इस बार पद्म सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दशकों में पद्म पुरस्कार का तंत्र पूरी तरह बदल गया है। लोगों को खुद को नामांकित करने का अवसर मिल रहा है। इससे नामांकन में 28 गुना की वृद्धि हुई है। साथ ही समाज में जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव लाने वालों को सम्मान मिला है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेडियो लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहा है। हमर हाथी हमर गोठ नाम का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में शाम को प्रसारित किया जाता है। इसमें लोगों को हाथी के झुंडों की आवाजाही की जानकारी मिलती है। इससे जान-माल का नुकसान बचता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने मतदान की उम्र तक पहुंचने वाले युवाओं से खुद को मतदाता सूची में रजिस्टर्ड कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 96 करोड़ मतदाता हैं। हर मतदाता को मताधिकार के उपयोग का अधिकार मिले, इसके लिए चुनाव आयोग दूरदराज के इलाकों में भी पोलिंग बूथ बनाता है। नेशनन वोटर डे और वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से युवा खुद को मतदाता सूची में जोड़ें।

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने पंजाब केसरी स्वतंत्रता सैनानी लाला लाजपत राय, फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने द्वीव में हुई बीच खेल प्रतियोगिता की जानकारी दी और कहा कि भारत लगातार खेल के क्षेत्र में नई उंचाईयां छू रहा है। खुशी है कि खिलाड़ियों के लिए आज सामर्थ्य दिखाने का मौका मिल रहा है। खेलों के प्रति खिलाड़ियों का जज्बा निरंतर बढ़ रहा है और यही जज्बा किसी देश को खेल की दुनिया में सरताज बनाता है।

    आखिर में प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को छात्रों के साथ होने वाले संवाद कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा से लोगों को जुड़ने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में संविधान की प्रथम प्रति के तीसरे अध्याय में भगवान श्रीराम का चित्र होने जिक्र करते हुए कहा कि उनका शासन हमारे संविधान निर्माताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है।

    ‘मन की बात’ के वर्ष के प्रथम एपीसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने दो दिन पहले 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस साल सुप्रीम कोर्ट भी अपने 75 वर्ष पूरे करने वाला है। हमारे लोकतंत्र के यह पर्व भारत को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का शासन हमारे संविधान निर्माताओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। 22 जनवरी को देशवासियों ने रामज्योति जलाई और दिवाली मनाई। लोगों ने इस दौरान स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया। सामूहिकता की यह भावना रुकनी नहीं चाहिए। यही भावना हमारे देश को सफलता की नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के विरोध में दुमका में सड़क पर उतरे झामुमो कार्यकर्ता
    Next Article भारत के जीवंत लोकतंत्र को सुप्रीम कोर्ट ने लगातार किया मजबूतः प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025

      गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई

      May 21, 2025

      केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील- अंतरिम आदेश के लिए सुनवाई इन तीन मुद्दों तक ही सीमित रखें

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
      • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
      • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
      • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
      • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version