Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरस्वती पूजा और वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को, तैयारियां जोरों पर
    झारखंड

    सरस्वती पूजा और वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को, तैयारियां जोरों पर

    adminBy adminJanuary 31, 2024Updated:January 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विद्या की देवी मां सरस्वती और वेलेंटाइन डे इस बार 14 फरवरी को एक साथ मनाया जायेगा। 57 सालों में तीसरी बार ऐसा अनूठा संयोग मिल रहा है जब मां वीणा वादिनी की आराधना के साथ वेलेंटाइन डे एक ही दिन पड़ रहा है। मां सरस्वती की पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। गली-मोहल्लों में चंदा काटते बच्चों की टोली का उत्साह देखते ही बन रहा। सहयोग राशि के लिए घर-घर चंदे का रशीद पहुंच रहा है। शिल्पकारों के यहां बड़ी-छोटी मां की प्रतिमा को आकार देने में जुटे हुए हैं।

    पंडित रामदेव पाण्डेय ने इस संबंध में बताया कि इससे पहले 1967 और 2013 में 14 फरवरी को ही बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त मिला था। तीसरी बार 2024 में ऐसा शुभयोग बना है। उन्होंने बताया कि वैसे तो पंचमी तिथि 13 फरवरी को दिन के 02:41 मिनट से प्रारंभ हो जायेगी, जो दूसरे दिन बुधवार को दोपहर 12:09 मिनट तक रहेगी। अत: उदया तिथि के अनुसार, 14 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाना शास्त्र सम्मत होगा। उन्होंने बताया कि उदया तिथि मिलने से दिनभर पूजन किया जा सकता है लेकिन सुबह सात बजे से दोपहर 12:35 मिनट तक अमृत सिद्धि योग है। अत: इस बीच माता सरस्वती की पूजा-अर्चना और अराधना करना ज्यादा श्रेष्कर होगा।

    बसंत पंचमी पर शुभ कार्य शुरू करने का सुनहरा अवसर होता है। सनातनी इस दिन गृहप्रवेश, नया व्यवसाय, महत्वपूर्ण परियोजनाएं की शुरूआत तो करते ही हैं, शादी-विवाह की धूम भी रहती है। बच्चों को अक्षर ज्ञान कराने के लिए भी लोग इस दिन का इंतजार करते हैं। बसंत पंचमी के साथ ही वसंत ऋतु की शुरुआत भी होती है, जो फसलों और कटाई के लिए एक अच्छा समय होता है। कड़ाके की ठंड के बाद इस त्योहार को वसंत का पहला दिन, फसल काटने का समय माना जाता है।

    बसंत पंचमी मां सरस्वती का प्रकाट्य दिवस है। इस दिन विद्यादायनी मां की विशेष पूजा का विधान है। मां विद्या और बुद्धि की देवी हैं। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की आराधना से विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान का वरदान सहज मिल जाता है। इसी भाव से शिक्षण संस्थानों के साथ घरों और चौक-चौराहों पर मां की प्रतिमा विराजमान कर नेम-निष्ठा से पूजा-अर्चना की जाती है। लोग बाग इस दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर पीले फूलों से मां की पूजन करते हैं।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार केसरी डॉ कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article झारखंड में तीन आईएएस के तबादले, मुख्य सचिव को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version