Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जनहित में काम करें सीएम चंपाई सोरेन: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    जनहित में काम करें सीएम चंपाई सोरेन: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को बधाई दी। कहा कि यह सरकार जनहित में निर्णय लेते हुए जनता की भलाई के लिए काम करे। जनता को इस सरकार से उम्मीद है। उन उम्मीदों पर सरकार खरी उतरे।

    -अवसर का उपयोग जनता की सेवा के लिए करे सरकार: बाउरी
    अंतर्कलह को छिपाने के लिए भागे फिर रहे सत्ताधारी दल के विधायक
    रांची। भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंपाई सोरेन को सीएम बनने पर बधाई दी। कहा कि चंपई सोरेन को यह अवसर राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा द्वारा सदन से सड़क तक की लड़ाई का प्रतिफल है। उन्हें इस अवसर का उपयोग राज्य की जनता की सेवा के लिए करना चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को अविलंब इडी द्वारा भेजे गये भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश देना चाहिए।

    रद्द परीक्षा की सीबीआइ जांच हो
    अमर बाउरी ने कहा कि हाल ही में रद्द जेएसएसएससी की रद्द परीक्षा की सीबीआइ जांच की अनुशंसा करनी चाहिए, तभी राज्य की जनता को भरोसा होगा कि यह सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नेवाली सरकार है। यह सरकार अपनी स्वतंत्र पहचान बनाये।

    सहयोगी दल को फंसाना कांग्रेस की आदत
    अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की साजिश चलती रहेगी। कांग्रेस का पुराना इतिहास है कि वह सहयोगी दलों की सरकार को फंसा कर अपने बचना चाहती है। इसलिए मुखौटा को आगे रख कर अपना पूरा एजेंडा लागू कराती है। कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकारों के मुख्यमंत्री का वही हश्र हुआ है, जो हेमंत सोरेन का हुआ। इसलिए चंपाई सोरेन को सतर्क रहना चाहिए।

    विधायकों में कुर्सी के लिए अंतर्कलह
    अमर बाउरी ने कहा कि सत्ताधारी विधायकों में पद और कुर्सी के लिए अंतर्कलह है। इसलिए सत्ता पक्ष के सारे विधायक अपने अंतर्कलह को छिपाने के लिए भाजपा पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

    इनकी रही मौजूदगी
    बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, बिरंची नारायण, भानु प्रताप शाही, रामचंद्र चंद्रवंशी, जेपी पटेल, राज सिन्हा, मनीष जयसवाल, अमित मंडल, शशिभूषण मेहता, केदार हाजरा, अनंत ओझा, ढुल्लू महतो, रणधीर सिंह, नीरा यादव, अपर्णा सेनगुप्ता, पुष्पा देवी, किशुन दास, समरी लाल, कोचे मुंडा, आलोक चौरसिया, नारायण दास उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी की रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन को परिवार के सदस्यों और वकील से मिलने की छूट
    Next Article सर्वग्राही विकास के साथ गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने वाला बजटः पटेल
    admin

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version