Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आदिवासियों को बांटने वाले राजनीतिक दलों और संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: बंधु तिर्की
    Breaking News

    आदिवासियों को बांटने वाले राजनीतिक दलों और संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: बंधु तिर्की

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आदिवासी संगठनों के तत्वावधान में रविवार को मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महारैली का आयोजन किया गया। महारैली में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोगों ने आदिवासी समुदाय की एकता का संकल्प लिया। साथ ही झारखंड में आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर लड़ने की बात कही। यह महारैली आदिवासियों के ऊपर हो रहे चौतरफा हमले और केंद्र सरकार के जरिये आदिवासियों को संविधान में प्रदत्त सुरक्षा कवच कानूनों को कमजोर करने के खिलाफ आयोजित किया गया। इसके अलावा डीलिस्टिंग का मुद्दा भी उठाया गया।

    महारैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और झारखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासियों को बांटने वाले राजनीतिक दलों और संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। झारखंड में आदिवासियों के मुद्दे की अनदेखी कर ना तो सत्ता चल सकती है और ना ही सरकार और ना ही राजनीति।

    सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई जल-जंगल-जमीन, सीएनटी एसपीटी, विलकिंसन, पांचवीं अनुसूची और परंपरागत अधिकारों के सवाल पर लड़ी गयी थी। आज हालत यह है कि झारखंड में आदिवासियों को बांटने का काम किया जा रहा है। सरना-ईसाई के नाम पर आदिवासियों को आदिवासियों को विभाजित करने का काम किया जा रहा है। इसे खत्म करना होगा। झारखंड में हमलोगों ने कई आंदोलन सामूहिक लड़ाई से जीती है।

    कार्यक्रम के दौरान कुमार चंद्र मार्डी ने कहा कि जिस सोच के साथ झारखंड अलग राज्य बना था वह सोच आज कहीं नजर नहीं आ रही। मोदी सरकार के आने के बाद से आदिवासी समुदाय के समक्ष चुनौतियां बढ़ी हैं। जल, जंगल, जमीन, खनिज आदि की लूट जारी है। आज आदिवासी अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों और संगठनों में हैं लेकिन उन्हें झारखंड के मूल मुद्दे को लेकर आपसी एकता, समझ और समन्वय बढ़ानी चाहिए।

    वासवी किड़ो ने डॉ भालचंद्र मुंगेकर की रिपोर्ट के आधार पर आदिवासी समाज की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आदिवासियों की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग डीलिस्टिंग का मुद्दा उठा रहे हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि आदिवासी एथनिसिटी का धर्म से कोई नहीं है। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण मुंडा, अजय तिर्की, रतन तिर्की, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव सहित कई और वक्ताओं ने भी महारैली को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचम्पाई सोरेन सरकार कल हासिल करेगी विश्वासमत, 43 विधायकों के लिखित समर्थन का दावा
    Next Article अपराध मुक्त झारखंड, राज्य सरकार की प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version