Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड के 24 जिलों में भारत सरकार चला रही नि:शुल्क डायलिसिस केंद्र
    झारखंड

    झारखंड के 24 जिलों में भारत सरकार चला रही नि:शुल्क डायलिसिस केंद्र

    adminBy adminFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इसका उद्देश्य देश के सभी जिला अस्पतालों में बीपीएल लाभार्थियों को नि:शुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से किडनी के ऐसे मरीज जो डायलिसिस की राशि का वहन नहीं कर सकते उन्हें नि:शुल्क डायलिसिस कराया जाता है। इस आशय की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने लोकसभा में सोमवार को दी।

    लोकसभा में रांची के सांसद संजय सेठ ने यह सवाल पूछा था कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के लक्ष्य और उद्देश्य क्या है? और झारखंड में इस कार्यक्रम को कहां लागू किया गया है। कितने लोगों ने इसका लाभ लिया है। सांसद ने यह भी पूछा था कि इसके लाभार्थियों की संख्या क्या है और योजना के संचालन में झारखंड में सरकार के द्वारा अब तक कितनी राशि खर्च की गई है।

    इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2020 से पेरीटोनियल डायलिसिस को भी इसमें शामिल किया गया है। वन नेशन वन डायलिसिस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का एक पोर्टल भी विकसित किया गया है, जो देश के सभी राज्यों में कार्यशील है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि झारखंड में इस योजना का क्रियान्वयन पीपीपी मोड में किया गया है और राज्य के सभी 24 जिलों में 24 डायलिसिस केंद्र आरंभ किए गए हैं। इन 24 डायलिसिस केंद्रों में 88 हीमोडायलिसिस मशीन के जरिये बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क डायलिसिस उपलब्ध कराया जा रहा है। झारखंड में अब तक 14701 लोगों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा प्रदान की गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान झारखंड में प्रधानमंत्री डायलिसिस कार्यक्रम के तहत तीन करोड़ 24 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। सांसद ने इस योजना के झारखंड में क्रियान्वयन को लेकर भारत सरकार के प्रति आभार जताया और यह भी आग्रह किया कि मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुपात में इसका क्रियान्वयन और बेहतर तरीके से हो सके, इसके लिए राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएडमिट कार्ड नहीं मिलने से आक्रोशित छात्राओं ने सड़क जाम किया
    Next Article बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा दो लाख : सीएम
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version