Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिजली उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त : चम्पाई सोरेन
    Breaking News

    बिजली उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त : चम्पाई सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 7, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय बैठक की
    रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि बिजली सब्सिडी में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री बुधवार को झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के बजटीय प्रावधान और वास्तविक प्राप्ति तथा खर्च की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को के आवश्यक निर्देश दिए।

    कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
    मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को विभिन्न योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि यहां की ज्यादा से ज्यादा जनता को इसका लाभ दे सकें। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को समय पूरा करने को भी कहा। उन्होंने स्वीकृत योजनाओं का कार्य जल्द शुरू करने और लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का भी निर्देश दिया।

    वित्तीय प्रबंधन को करें बेहतर
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वित्तीय प्रबंधन को और भी बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब दो महीने से कम का समय बचा है। ऐसे में सभी विभाग अपने बजट की राशि के खर्चे में तेजी लाएं ताकि जो लक्ष्य निर्धारित है, उसे पूरा कर सकें।

    केंद्र प्रायोजित योजनाओं की भी जानकारी
    मुख्यमंत्री ने बैठक में विभागवार केंद्र प्रायोजित योजनाओं के उपलब्धियां की जानकारी ली। वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए जो राशि मिली है, उसे खर्च करने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि के खर्च के बाद अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा ।

    आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत मिले आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री ने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर पिछले वर्ष 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जो आवेदन मिले हैं, उसकी अद्यतन जानकारी ली। इस क्रम में निष्पादित, अस्वीकृत और लंबित आवेदनों के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि आवेदन लंबित नहीं रहे, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें और जिस आवेदन को अस्वीकृत किया गया है उसकी वजह भी बताई जानी चाहिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत 59 लाख 28 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत से ज्यादा का निष्पादन किया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री ने दिए ये अहम निर्देश
    -अबुआ आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची बने। इस योजना के तमाम विसंगतियों को तुरंत दूर करने का निर्देश। इसके साथ इस योजना के दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल किए जाने पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया जाए।

    -सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश।

    -सरकार द्वारा धान क्रय को लेकर किसानों को समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।

    -हरा राशन कार्डधारियों को हर महीने अनाज देने और पीडीएस डीलरों के कमीशन बढ़ाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करें।

    -जनजातीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी हो।

    -12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की पहल जल्द शुरू होनी चाहिए।

    -पांच वर्ष से पुराने सभी सड़कों की मरम्मत कराने का भी मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 15,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का मरम्मत किया जाना है। इसमें 9,000 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की स्वीकृति दी जा चुकी है।

    -मुख्यमंत्री ने सिदो-कान्हू क्लब के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पूरे राज्य में 28 हजार सिदो-कान्हू क्लब का गठन हो चुका है और इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। सभी रजिस्टर्ड क्लब को हर वर्ष 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

    -मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना को तुरंत चालू करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस योजना के तहत 80 गाड़ियां खरीदी जा चुकी है और एक सप्ताह में इसे चालू कर दिया जाएगा।

    -मुख्यमंत्री ने रांची और बोकारो में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर हो रही पहल की भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि बोकारो मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है और रांची मेडिकल कॉलेज के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। रिनपास, रांची के परिसर में मेडिको सिटी बनाया जाएगा। मंत्रिपरिषद से इस प्रस्ताव को अप्रूवल मिलने के बाद इंफ़्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

    -यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के लिए 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाली महिलाओं के चयन का अभियान शुरू करने का दिया निर्देश।

    -अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के भोजन इत्यादि की व्यवस्था और बहुमंजिला छात्रावास के निर्माण को लेकर भी दिया निर्देश।

    -325 प्रखंड स्तरीय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का विस्तार करें।

    -नावाडीह, पोटका चाकुलिया और बंदगांव में बनेंगे नए कॉलेज।

    -विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू हो।

    -मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सभी जिलों में पशु मेला लगाया जाय।

    -एक लाख बिरसा सिंचाई कूप का निर्माण शीघ्र शुरू हो।

    -दाखिल-खारिज का निष्पादन और लगान रसीद समय पर निर्गत हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअखिलेश पर योगी ने ऐसा क्या कहा कि गूंजने लगे ठहाके
    Next Article मुख्यमंत्री बनने के बाद चम्पाई सोरेन पहली बार पहुंचे पैतृक गांव
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यसभा चुनाव की घोषणा: झारखंड की 2 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, 8 जून तक नामांकन

      May 22, 2026

      मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामला : भाजपा नेता, उनके पुत्र समेत 3 को मिली जमानत

      May 22, 2026

      गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में झारखंड मॉडल बना देश के लिए उदाहरण : दीपिका

      May 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव की घोषणा: झारखंड की 2 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, 8 जून तक नामांकन
      • मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामला : भाजपा नेता, उनके पुत्र समेत 3 को मिली जमानत
      • गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में झारखंड मॉडल बना देश के लिए उदाहरण : दीपिका
      • पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान-बांग्लादेश से धमकी, परिवार दहशत में
      • ईरान-अमेरिका को मनाने के प्रयासों में प्रगति के संकेत, डेमोक्रेट ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश नहीं लगा पाए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version