Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नक्सली मुठभेड़ में बलिदान हुए सुकन राम 2011 में आईआरबी में हुए थे बहाल
    झारखंड

    नक्सली मुठभेड़ में बलिदान हुए सुकन राम 2011 में आईआरबी में हुए थे बहाल

    adminBy adminFebruary 8, 2024Updated:February 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू से सटे चतरा जिले के जोरी थाना बॉर्डर इलाके के बेरियो थाना क्षेत्र में नक्सली संगठन टीपीसी के साथ बुधवार शाम हुई मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान सुकन राम पासवान (30) पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ओझापतरा के निवासी थे। सुकन 2011 में बतौर आईआरबी जवान बहाल हुए थे। 13 वर्ष से पुलिस सेवा में थे। घटना के बाद से जहां गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पिता, भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य शव लेने के लिए चतरा गए हुए हैं। वहां पुलिस लाइन में सलामी के बाद दोपहर तक शव आने की संभावना है। इसके बाद अमानत नदी तट पर दाह संस्कार किया जाएगा।

    परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार जवान सुकन राम पासवान इन दिनों जिला पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक की ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनिंग पीरियड में ही उन्हें पोस्ता (अफीम) की खेती नष्ट करने के लिए लगाया गया था। सुकन अच्छा सिंगर भी थे और गाना गाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए थे।

    दशहरा में आए थे घर पर

    सुकन दशहरा में पिछले वर्ष अपने घर ओझा पतरा आए थे। उसके बाद से घर आना नहीं हुआ था, लेकिन टेलिफोनिक बातचीत होती रहती थी। सुकन की पत्नी सीमा देवी हाउसवाइफ हैं जबकि दो लड़की और एक लड़का है। बड़ी लड़की सोनिया कुमारी सात वर्ष की है, जबकि रिया कुमारी 5 वर्ष और छोटा पुत्र कार्तिक पासवान अभी 2 साल का है। पिता अमरजीत पासवान खेती किसानी करते हैं। मां का नाम कौशल्या देवी है।

    दो भाई जिला पुलिस में, दो भाई करते हैं खेती किसानी

    सुकन के चार भाई हैं। सुकन चौथे नंबर पर थे। बड़े भाई प्रदीप पासवान खेती किसानी करते हैं जबकि मंझले भाई बजरंगी पासवान जिला पुलिस के जवान हैं और टाटा में पोस्टेड हैं। इसी तरह तीसरे नंबर के भाई त्रिवेणी पासवान जिला पुलिस के ही जवान हैं और मेदिनीनगर में कार्यरत हैं। छोटा भाई अखिलेश पासवान पिता के साथ खेती-बाड़ी करता है।

    उल्लेखनीय है कि चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान बलिदान और दो घायल हो गए थे। बलिदान हुए जवानों में कांस्टेबल सिकंदर सिंह और सुकन राम शामिल हैं जबकि दो जवान घायल हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल आकाश सिंह को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। आकाश सिंह को आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक जवान का इलाज चतरा में चल रहा है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में 14 को गढ़वा पहुंचेंगे राहुल गांधी
    Next Article नक्सली मुड़भेड़ में घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version