Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 घंटे तक फरार थे तब राज्य किसके भरोसे था: प्रतुल शाहदेव
    रांची

    जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 घंटे तक फरार थे तब राज्य किसके भरोसे था: प्रतुल शाहदेव

    adminBy adminFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झामुमो पर भाजपा का पलटवार

    -झूठी और खोखी दलीलें देखकर राजभवन पर दबाव बनाना घमंडियां गठबंधन की पुरानी आदत

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार ने पैदा की थी। प्रतुल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई। जब एक चुना हुआ मुख्यमंत्री कानून के डर से 40 घंटे तक फरार रहा। इस दौरान वह अपने राज्य के किसी भी अधिकारी से भी संपर्क में नहीं था। यानी साढ़े तीन करोड़ जनता को उनके भाग्य के भरोसे छोड़ दिया गया था। प्रतुल ने कहा कि झारखंड में तो सिर्फ ‘भागम भाग’ का खेल चल रहा है। पहले ‘भाग हेमंत भाग’ हुआ। उसके बाद ‘ भाग विधायक भाग’ हुआ। जब इनके पास बहुमत से ज्यादा विधायक थे और प्रदेश में इनकी ही सरकार थी तो हैदराबाद के राजनीतिक पर्यटन की आवश्यकता समझ से परे है। प्रतुल ने कहा कि राज्यपाल ने विधि सम्मत और कानून सम्मत निर्णय लिया। प्रतुल ने कहा कि राजभवन ने चंपई सोरेन जी के सरकार बनाने के दावे पेश करने के बाद असामान्य परिस्थितियों के मद्देनजर गहन विचार विमर्श के बाद कानून और संविधान सम्मत निर्णय लिया। अब इस पर भी झामुमो का आपत्ति है। प्रतुल ने कहा कि साढ़े छह लाख छात्रों के भविष्य से इस सरकार ने खिलवाड़ किया। 25-25 लाख रुपये में प्रश्न पत्र बेचने की साजिश हुई। अभी तक इस मुद्दे पर कोई एफआईआर नहीं होना और एसआईटी का गठन कर ध्यान बंटाने की कोशिश साफ दिख रहा है कि यह छात्र विरोधी सरकार है । प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मुद्दे पर क्यों खामोश रहती है? जाहिर है प्रश्न पत्र लीक का कवर अप आॅपरेशन चल रहा है।

    धीरज साहू और हेमंत सोरेन के रिश्ते पर किया कटाक्ष,कहा यह रिश्ता क्या कहलाता है

    प्रतुल ने झामुमो और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से बीएमडब्ल्यू की रिकवरी पर अभी तक दोनों दल रहस्यमय तरीके से खामोश है। प्रतुल ने जानना चाहा कि धीरज साहू और हेमंत सोरेन के बीच का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है? प्रतुल ने जानना चाहा कि क्या इतनी घनिष्ठता थी कि धीरज साहू अपनी गाड़ी हेमंत के गैरेज में रख रहे थे और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना पैसा धीरज साहू के घर रख रहे थे? प्रतुल ने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि जो 350 करोड़ रुपये की रिकवरी धीरज साहू के घर में हुई थी उसमे हेमंत सोरेन जी का कितना हिस्सा था या पूरी रकम ही उनकी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्षा संबंधों और भविष्य के सहयोग पर केंद्रित रहा रक्षा राज्यमंत्री का सऊदी अरब दौरा
    Next Article कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version