Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से बदलेगी राज्य की सूरत : चंपाई सोरेन
    Jharkhand Top News

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से बदलेगी राज्य की सूरत : चंपाई सोरेन

    adminBy adminFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने 456.63 करोड़ की लागत से पाइप लाइन सिंचाई योजना की रखी आधारशिला

    पलामू। प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य की सूरत तभी बदलेगी, जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके लिए शिक्षा पर विशेष फोकस की आवश्यकता है। हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। झारखंड को डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ लूटा है। षड्यंत्र कर पूर्व युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया है।

    झारखंड टाइगर से पुकारे जाने वाले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भारत सरकार सिर्फ बड़ी-बड़ी बात करती है। राज्य सरकार को धोखा दिया है। 8 लाख आवास देने से मना कर दिया। इसी को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री व युवा सम्राट हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना शुरू कर दी है। 20 लाख लोगों को हम इससे लाभ देंगे। गढवा में 28 हजार लाभार्थियों को प्रथम किस्त का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक कोई भी इस पक्के मकान से अछूता नहीं रहेगा।

    मुख्यमंत्री शनिवार को शिवाजी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने ऑनलाइन जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इसकी लागत 456.63 करोड़ है। 8 प्रखंडों के 14 जलाशयों से 95 गांव के 25 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। पाइपलाइन से पानी लिफ्ट कर जलाशय को भरा जाएगा।

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हर गांव स्मार्ट गांव बनेगा। गांव के हिसाब से योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि गांव उन्नत होगा, तभी झारखंड की उन्नति होगी। शहरी विकास एवं गांव की खाई मिटानी होगी। पलामू पाइप लाइन योजना से पलामू में हरियाली आएगी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच का परिणाम है यह योजना। उनकी इच्छा थी कि पलामू प्रमंडल को सुखाड़ से मुक्त कराया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2019 से सरकार को डिस्टर्ब करना शुरू कर दिया था, जबकि झारखंड की पहली सरकार भाजपा ने बनाई थी। उस वक्त से ही लूट जारी रही। उनके 19 वर्ष के कार्यकाल और हमारे 4 साल कार्यकाल की तुलना जनता करें सब सामने आ जाएगा।

    गढ़वा के विधायक मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई दादा को झारखंड के कोने-कोने की जानकारी है कि कौन सी योजना को कहां लागू करना है। कहां खुशहाली आएगी। इस पर उनका पूरा फोकस है। पलामू से आज इसकी शुरुआत हो रही है।

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि कई सरकारी आई गई, लेकिन वादा पूरा किसी ने नहीं किया। चुनाव के समय मंडल योजना याद आती है, लेकिन बाद में कमंडल बनकर रह जाती है।

    जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि 14 जलाशयों में सबसे बड़ा मलय डैम सिंचाई योजना है। इसमें बुटनडूभा, रानीताल एवं बतरे डैम आदि प्रमुख है। यह योजना 2 साल में पूर्ण हो जाएगी।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला मंत्रालय के अपर सचिव ने मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया
    Next Article राम मंदिर पर चली संघर्ष से चली भक्ति की यात्रा पूरे देश को आगे ले जाने वाली है- अमित शाह
    admin

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

      May 2, 2026

      रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला

      May 2, 2026

      झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील

      May 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version