Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»10 लाख के इनामी जोनल कमांडर लालदीप गंझू ने किया सरेंडर
    Jharkhand Top News

    10 लाख के इनामी जोनल कमांडर लालदीप गंझू ने किया सरेंडर

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    20 साल से संगठन में था एक्टिव
    मुकेश सिंह/ रूपेश अग्रवाल
    लातेहार। झारखंड में माओवादी उग्रवादियों के विरुद्ध झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर के द्वारा संयुक्त अभियान लातेहार जिला में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 20 सालों से भापका माओवादी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दस लाख रुपये के इनामी सक्रिय जोनल कमांडर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू पिता भोला गंझू ने शनिवार को झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा से प्रभावित होकर एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद बुके व शॉल देकर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि हिंसा के रास्ता छोड़कर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू ने मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आत्मसमर्पण किया है। वह अपने परिवार के साथ इज्जत और सम्मान के साथ जीना चाहता है। इसलिए उसने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ने का निश्चय किया है। आगे उन्होंने कहा कि लगातार जिला पुलिस के द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रही है। जिससे पुलिस को कई उपलब्धि भी मिली हैं। उन्होंने अन्य नक्सली संगठन के उग्रवादियों को भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू बूढ़ा पहाड़ में काफी सक्रिय रहा है। वहां आॅक्टोपस अभियान चलाने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि कार्तिक ने आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पुलिस के समक्ष आत्मसर्पण करने का निर्णय लिया है। इस नीति में सरकार द्वारा जो भी सुविधा मिलने वाली है उसे मुहैया कराया जायेगा। कल्टू उर्फ मोजिन्दर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में उनका परिवार अहम योगदान रहा।
    कई मामले दर्ज हैं लालदीप पर
    आत्मसमर्पण करने वाला भाकपा माओवादी के सक्रिय जोनल कमांडर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू पर कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह बूढ़ा पहाड़ में छोटू खरवार व अरविंद के साथ कार्य कर चुका है। लगभग बीस वर्ष पहले कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू ने 2005 में भाकपा माओवादी में अजय यादव के दस्ते में शामिल हुआ था। तब से वह कई घटनाओं का अंजाम दे चुका है। उस पर बालूमाथ, बारियातू व औरंगाबाद में आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं।
    खेती-बाड़ी करना चाहता है लालदीप
    आत्मसमर्पण करने वाला कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप उर्फ कार्तिक गंझू ने बताया कि वह मुख्यधारा में लौट कर खेती बाड़ी का घर परिवार के साथ रहना चाहता है। उसने कहा कि जो लोग मुख्यधारा से भटक गये हैं, आत्मसमर्पण कर सरकार के पॉलिसी का लाभ उठायें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोल इंडिया मैराथन 11 को, पीटी ऊषा पहुंची रांची
    Next Article आभूषण व्यवसायी से 20 लाख रुपये के गहने और नकदी की लूट
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version